फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   2.66 lakh rupees cheated by online lottery fraud, you can also be a victim

ऑनलाइन 25 लाख की लाटरी निकलने का झांसा देकर 2.66 लाख रुपये ठगे, आप भी हो सकते हैं शिकार

Sat, 31 Oct 2020 10:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 31 Oct 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
2.66 lakh rupees cheated by online lottery fraud, you can also be a victim
साइबर क्राइम(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
औरैया के दिबियापुर में केबीसी में 25 लाख रुपये की लाटरी निकलने का झांसा देकर भटपुरा निवासी किसान से 2.66 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई। ठग ने फाइल चार्ज के नाम पर अलग-अलग 10 बार में रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन


पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की है। राजू पुत्र छोटेलाल निवासी भटपुरा उमरी ने दिबियापुर थाने में दी तहरीर में कहा है कि 22 अक्तूबर को एक युवक ने कॉल करके बताया कि कौन बनेगा करोड़पति में उसकी 25 लाख रुपये की लाटरी आई है।
विज्ञापन


इसके लिए फाइल खर्च के लिए 15 हजार रुपये जमा करने को कहा। 25 लाख की लाटरी लगने की खुशी में बिना कोई जानकारी किए ही उसने उस युवक के बताए खाते में 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद धीरे-धीरे अलग अलग कारण बताकर 29 अक्तूबर तक 10 बार में 266500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी और रुपयों की मांग किए जाने पर ठगे जाने का संदेह हुआ।


तब मामले की तहरीर दिबियापुर थाने में दी। उधर, इस संबंध में दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक राम सहाय पटेल का कहना है कि मामला साइबर सेल से जुड़ा है। इसलिए पीड़ित को साइबर सेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed