फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अन्ना पशुओं के लिए जिलों में बनेंगे कान्हा उपवन

अन्ना पशुओं के लिए जिलों में बनेंगे कान्हा उपवन

Sat, 27 Oct 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
अन्ना पशुओं के लिए जिलों में बनेंगे कान्हा उपवन
घाटमपुर (कानपुर)। शुक्रवार को कस्बे के जहानाबाद रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में भाजपा किसान मोर्चा की क्षेत्र कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसमें मतदाता पुनरीक्षण अभियान के प्रथम चरण की समीक्षा की गई। बैठक में शामिल सदस्यता अभियान प्रमुख रामनरेश तिवारी ने क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के बूथों पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की ओर से चलाई जा रही किसान कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की फसलों के एमएसपी को लागत मूल्य डेढ़ गुना करने, आयुष्मान भारत योजना लागू की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से किसानों की फसलों का समय पर क्रय और उनका मूल्य भुगतान, ऋण मोचन और गन्ना मूल्य भुगतान के लिए 34833.4 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया है। जबकि, अन्ना मवेशियों की समस्या से छुटकारे के लिए प्रदेश सरकार ने प्रत्येक जिले के लिए 1.20 करोड़ रुपये की धनराशि कान्हा उपवन के लिए आवंटित की है।
विज्ञापन

किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह राजपूत ने केंद्र और प्रदेश सरकार की अन्य योजनाओं में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पर चर्चा की। जबकि, नरेंद्र तिवारी ने सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की तैयारी पर चर्चा की। बैठक में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के जिलों से किसान मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें अखिलेश अवस्थी, बनवारी लाल दोहरे, अतुल अवस्थी शिवशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पाल, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, जिला महामंत्री श्रीकृष्ण मिश्रा, अनुराग तिवारी, उमेश द्विवेदी, दिनेश पटेल, कमलेश त्रिवेदी, श्वेत पटेल, सर्वेश निषाद और सत्यप्रकाश सचान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed