फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ओवरलोडिंग में इंस्पेक्टर और दरोगा नपे

ओवरलोडिंग में इंस्पेक्टर और दरोगा नपे

Sun, 04 Feb 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
ओवरलोडिंग में इंस्पेक्टर और दरोगा नपे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा।
ओवरलोडिंग और अवैध खनन में सख्त तेवर अपना कार्रवाई में जुटीं पुलिस अधीक्षक शालिनी ने अब मटौंध थाने की इंस्पेक्टर अनीता सिंह चौहान, वहां के एक दरोगा और ड्राइवर को लाइन हाजिर कर दिया है। एक पखवारे पूर्व पूरी भूरागढ़ चौकी को लाइन हाजिर किया गया था। पिछले हफ्ते गिरवां थानाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया था।

ओवरलोडिंग और अवैध खनन के लिए मटौंध और गिरवां थाना क्षेत्र सबसे ज्यादा बदनाम हैं। यहां के लिए शिकायतों और खबरों की भरमार है, लेकिन स्थानीय प्रशासन और पुलिस का रवैया ढीलाढाला रहा। नतीजतन प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने अपने कार्यालय के दो आईपीएस अधिकारियों की टीम भेजकर 25 जनवरी की रात गिरवां थाना क्षेत्र में छापा डलवाया था।
विज्ञापन


यहां ओवरलोड ट्रकों से वसूली करते थाने के सिपाही समेत चार लोग टीम के हाथ आए थे। लेकिन सिपाही समेत तीन भाग निकले और एक को टीम ने दबोच लिया था। इस कार्रवाई में आईपीएस अधिकारी हिमांशु कुमार घायल भी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले ही दिन एसपी शालिनी ने गिरवां थानाध्यक्ष विवेक प्रताप और आरोपी सिपाही देवार्षि को निलंबित कर दिया था। इसके पूर्व एसपी ने भूरागढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज समेत पूरे स्टाफ को ओवरलोड ट्रक पास कराने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया था।

ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की तीसरी गाज मटौंध थाना इंस्पेक्टर पर गिरी। शुक्रवार को झांसी में आयोजित मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक से देर रात लौट रहीं एसपी शालिनी ने ओवरलोड ट्रक गुजरते देखे।


देर रात ही उन्होंने मटौंध इंस्पेक्टर अनीता सिंह चौहान सहित थाने के उप निरीक्षक देवेंद्रनारायण मिश्र और ड्राइवर कैलाश नारायण को लाइन हाजिर कर दिया। इसी बैठक में झांसी जाते समय गुरुवार की रात नवागंतुक डीएम दिव्यप्रकाश गिरि की कार को बालू वाले ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed