फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मालिकाना हक पर दो पक्ष आमने-सामने, फायरिंग में एक घायल

मालिकाना हक पर दो पक्ष आमने-सामने, फायरिंग में एक घायल

Mon, 01 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
मालिकाना हक पर दो पक्ष आमने-सामने, फायरिंग में एक घायल
फर्रुखाबाद। गेस्ट हाउस पर मालिकाना हक को लेकर दो पक्षोें में मारपीट के बाद पथराव हो गया। एक पक्ष से फायरिंग में दूसरे पक्ष का एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने फायरिंग मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। हमलावरों को पकड़ने के लिए दबिश दी। फिलहाल आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन



शहर कोतवाली के मोहल्ला कादरीगेट नरकसा निवासी कंचन कटियार का गेस्ट हाउस है। गेस्ट हाउस को लेकर नीरज से स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार रात करीब आठ बजे नीरज व अन्य लोगों ने गेस्ट हाउस के गेट पर ताला डाल दिया था। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने के बाद पथराव हुआ। नीरज पक्ष की ओर से
विज्ञापन


फायरिंग होनी शुरू हो गई। इस फायरिंग में कंचन कटियार के साथी रोहित गोली लगने से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस रात में मौके पर पहुंची और गेस्ट हाउस का ताला तुड़वाने के बाद घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया। कंचन कटियार ने घटना की शहर कोतवाली में तहरीर दी। इसमें कहा कि वह रविवार शाम को
विज्ञापन
विज्ञापन



अपने गेस्ट हाउस के बाहर बैठी हुई थी। वहां पर उसके परिचित मोहल्ला साहाबगंज चौराहा निवासी रोहित दिवाकर और कर्मचारी अमित भी थे। उसी समय मोहल्ले के ही पिंकू, नीरज अपने अन्य लोगों के साथ गेस्ट हाउस आए। यह लोग अमित के साथ गालीगलौज कर मारपीट करने लगे। यह देखकर कंचन और रोहित ने इसका विरोध किया। इसको लेकर हमलावरों ने उनके साथ मारपीट कर फायरिंग कर दी। गोलीबारी में एक गोली रोहित दिवाकर के लग



गई। जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी जानमाल की धमकी देकर भाग गए। कंचन की तहरीर पर पुलिस ने पिंकू, नीरज, उसकी पत्नी सोनी, अजय, रेखा पुत्री तिलक, और एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में छापेमारी की लेकिन कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लगा।


मालिकाना हक पर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग, एक घायल
फायरिंग और पथराव में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
एक पक्ष के गेस्ट हाउस में ताला डालने पर हुआ था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed