{"_id":"5942d6bf4f1c1b4b178b47e0","slug":"191497552575-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी-एलटी लाइन टकराने से लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी-एलटी लाइन टकराने से लाइनमैन की मौत
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर/पुरवा। बीघापुर थानाक्षेत्र के टिकरीमऊ में बिजली की फाल्ट सही करते समय एचटी-एलटी लाइन टकरा गई। लाइनों के टकराने से करंट उतर आया और फाल्ट सही कर रहा प्राइवेट लाइनमैन उसकी चपेट में आ गया।
इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। ठेकेदार उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डाक्टर ने लाइनमैन को मृत घोषित कर दिया।
पुरवा कोतवाली के सेमरीमऊ गांव निवासी सोमनाथ (25) पुत्र स्व. रामकुमार गुरुवार सुबह गांव के ही बिजली ठेकेदार विपिन पुत्र राम शंकर के साथ बिजली लाइन जोड़ने के लिए बीघापुर थाना क्षेत्र के टिकरीमऊ गांव गया था।
विज्ञापन
टिकरीमऊ गांव निवासी पूर्व प्रधान उमेश के ट्यूबवेल की बिजली प्राइवेट लाइनमैन सोमनाथ सही कर रहा था तभी डौंडियाखेड़ा गांव की ओर जाने वाली हाईटेंशन लाइन का तार अचानक एचटी लाइन में टकरा गया। इससे एचटी लाइन में काम कर रहा सोमनाथ करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।
ठेकेदार विपिन लाइनमैन सोमनाथ को लेकर सीएचसी बीघापुर गए। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया तो ठेकेदार विपिन शव छोड़कर भाग गया। डाक्टर ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सोमनाथ माता-पिता का इकलौता था। उसके कंधे पर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। वह प्राइवेट लाइनमैन का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से परिवारीजन बेहाल हैं। सोमनाथ का विवाह चार साल पहले राधा से हुआ था। उसकी पत्नी राधा के अलावा दो बेटियां रिया (तीन) व सोनाली (7 माह) हैं।
-बीघापुर थानाक्षेत्र के टिकरीमऊ में बिजली की फाल्ट सही करते समय हादसा
-पुरवा के सेमरीमऊ गांव का रहने वाला था प्राइवेट लाइनमैन