फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   19 seater aircraft made in Kanpur will fly in Guyana, GDF signs agreement with Exim Bank

Exclusive: गुयाना में उड़ेंगे कानपुर में बने 19 सीटर विमान, GDF ने एक्जिम बैंक से किया करार, पढ़ें पूरा अपडेट

Wed, 20 Mar 2024 09:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 20 Mar 2024 09:39 AM IST
सार

Kanpur News:  गुयाना रक्षा बल (जीडीएफ) ने एचएएल निर्मित दो डोर्नियर डीओ-228 विमानों का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है। भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक) से 23.27 मिलियन अमेरिकी डॉलर का लोन लिया है।

विज्ञापन
19 seater aircraft made in Kanpur will fly in Guyana, GDF signs agreement with Exim Bank
डोर्नियर डीओ-228 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मॉरीशस, सेशल्स के बाद अब गुयाना में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) निर्मित डोर्नियर डीओ-228 विमान उडेंगे। गुयाना रक्षा बल (जीडीएफ) ने दो विमानों का अधिग्रहण करने के लिए भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक) से 23.27 मिलियन अमेरिकी डॉलर लोन के लिए करार किया है।

विज्ञापन

विमानों को इसी महीने भेजे जाने की तैयारी है। एचएएल की तकनीकी टीम भी विमानों के साथ जाएगी। 19 सीटर डोर्नियर डीओ-228 बहुउद्देशीय एयरक्राफ्ट है। इसे वीआईपी, यात्री, ट्रांसपोर्ट, एयर एंबुलेंस, निरीक्षण, क्लाउड सीडिंग और पैरा जंपिंग, एरियल सर्विलांस, फोटोग्राफी और कार्गो आदि के लिए उपयोग में लाया जा सकता है।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले साल जनवरी में गुयाना के राष्ट्रपति एचएएल आए थे। उन्होंने यहां बनने वाले अलग-अलग विमानों को देखा था। उन्हें डोर्नियर डीओ-228 बेहद पसंद आया था। इसके दो डीओ विमानों के लिए सौदा किया गया है। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को गुयाना के वित्तमंत्री डॉ. अश्नी सिंह और एक्जिम बैंक के उप महाप्रबंधक संजय लांबा ने करार पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों की सुरक्षा करने की क्षमता में वृद्धि होगी
गुयाना वित्त मंत्रालय इस समझौते के लिए प्रेरणा के रूप में राष्ट्रपति की एचएएल यात्रा को श्रेय देता है। डोर्नियर डीओ को समुद्री गश्ती भूमिकाओं के लिए डिजाइन किया गया है। इन नए विमानों के जुड़ने से गुयाना के क्षेत्र और नागरिकों की सुरक्षा करने की जीडीएफ की क्षमता में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed