फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   186 students of Government ITI Kanpur selected in Maruti company

उड़ान को लगे पंख: 186 छात्रों ने पार की मारुति की चुनौती, न्यू हॉलैंड देगी अप्रेंटिसशिप का मौका

Tue, 10 May 2022 07:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 May 2022 07:17 AM IST
सार

राजकीय आईटीआई, कानपुर में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 186 छात्रों मारुति कंपनी में जॉब मिली। कंपनी ने 211 छात्रों का साक्षात्कार लिया था। वहीं, चयनित छात्रों को प्रति माह 26 हजार रुपये वेतन मिलेगा। साथ ही रहने के लिए घर और खाने की फ्री सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन
186 students of Government ITI Kanpur selected in Maruti company
राजकीय पॉलिटेक्निक कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में राजकीय आईटीआई में सोमवार को आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में मारुति कंपनी ने 186 छात्रों को नौकरी दी। सभी का चयन मानेसर प्लांट में ट्रेनी के पद पर किया गया है। चयनितों को 26 हजार प्रति माह वेतन और रहने-खाने की फ्री सुविधा मिलेगी। प्लेसमेंट प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि कंपनी ने रविवार को 480 छात्रों की लिखित परीक्षा ली थी, जिसमें 211 सफल हुए थे।

विज्ञापन

इनमें से 186 छात्रों को कंपनी ने शॉर्टलिस्ट किया है। फिटर, वेल्डर, पेंटर, टर्नर, डीजल मैकेनिक, मशीनिष्ट, मोटर मैकेनिक व्हीकल और टेक्नीशियन ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग ट्रेड के छात्र चयनित किए गए हैं। बता दें कि मारुति देश की प्रतिष्ठित चार पहिया वाहन निर्माता कंपनी है। यहां का अनुभव लेने के बाद छात्रों को अन्य कंपनियों में नौकरी पाने में कोई दिक्कत नहीं होती। इस मौके पर विभव शुक्ला और अमित दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ऑनलाइन हुआ साक्षात्कार
रविवार को परीक्षा में सफल हुए छात्रों का सोमवार को राजकीय आईटीआई परिसर में ऑनलाइन साक्षात्कार लिया गया। छात्रों से ट्रेड संबंधी सवाल और औजारों के नाम व काम पूछा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज न्यू हॉलैंड कंपनी देगी अप्रेंटिसशिप का मौका
मंगलवार को संस्थान में न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर कंपनी अप्रेंटिसशिप के लिए छात्रों का चयन करेगी। कंपनी फिटर, मशीनिष्ट, ट्रैक्टर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, पेंटर और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के छात्रों को मौका देगी। 

पॉलिटेक्निक से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और ऑटोमोबाइल ट्रेड के पासआउट और मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल ब्रांच से बीटेक पासआउट छात्रों के पास भी मौका है। आईटीआई और डिप्लोमा धारकों को 11570 रुपये और बीटेक डिग्री धारकों को 20 हजार रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। कंपनी फ्री कैंटीन और ट्रांसपोर्ट की सुविधा देगी। कंपनी का मुख्यालय नोएडा में है। कंपनी ट्रैक्टर समेत कई कृषि यंत्रों का निर्माण करती है।
 

2021 में पांडुनगर आईटीआई से वेल्डर ट्रेड का कोर्स किया था। यह मेरी पहली नौकरी है। यकीन नहीं हो रहा कि एक साल के अंदर ही नौकरी मिल गई। -आकाश शर्मा, कल्याणपुर

 

2021 में फिटर ट्रेड से प्राइवेट आईटीआई से कोर्स पूरा किया था। इसके बाद से मोबाइल की दुकान में काम करता था, अब नौकरी मिली तो बहुत खुशी हुई है। -आसाराम, सुल्तानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed