{"_id":"5c8ab4d6bdec22141f00dd0a","slug":"181552594134-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीतरगांव (कानपुर)। पुलिस चौकी साढ़ के सुखइयापुर गांव में 9 मार्च को जहरीली शराब पीने से हुई दो मौतों के बाद गांव के ही दो सगे भाइयों और उनके चाचा का नाम शराब बिक्री करने में आया था। आरोपी परचून की दुकानों से शराब की बिक्री करते थे। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं। सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि एसएसपी अनंतदेव त्रिपाठी की ओर से फरार आरोपियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
साढ़ कस्बे के सुखइयापुर गांव में जहरीली शराब पीने से वीरेंद्र यादव और शिवशंकर यादव की मौत हुई थी। गांव के ही राहुल यादव, उसके भाई राजू यादव और चाचा सुरेश यादव को नामजद किया गया है। राहुल यादव गौरी-ककरा गांव के शराब ठेके में सेल्समैन था। वहीं से शराब लाने के बाद केमिकल की मिलावट करके एक शीशी से तीन शीशी माल तैयार करके परचून की दुकान में बिक्री करवाता था। इस धंधे में सहयोगी के तौर पर पड़ोसी गांव गहोलिनपुरवा निवासी सरवर अली का नाम शामिल किया गया है। पुलिस ने बीते दिवस सरवर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि, राहुल, राजू और उसका चाचा सुरेश यादव अभीतक फरार हैं।