{"_id":"5c213b67bdec2256ad22cdec","slug":"181545681767-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने स्कूली बस में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने स्कूली बस में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर। क्षेत्र के अरौल कस्बे में ओवरटेक के प्रयास में ट्रक ने सामने चल रही स्कूल बस में जोरदार कट मार दिया। स्कूली बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक की बस में टक्कर लगते बच्चे दहशत में चीखने चिल्लाने लगे। ालक ने आनन-फानन में गाड़ी रोकी। हालांकि गनीमत रही दुर्घटना में कोई भी बच्चा चुटहिल नहीं हुआ।
बिल्हौर इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि बस सोमवार की सुबह 8:30 बजे बच्चों को लेकर कन्नौज पुलिस लाइन स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल कैंपस जा रही थी, तभी अरौल के पास जीपीआरडी कालेज के सामने बच्चे को बस पर बैठाने के लिए चालक ने वाहन रोका तो कन्नौज की ओर ही जा रहे ट्रक ने बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस बीच ट्रक का एक हिस्सा स्कूल बस में पीछे जा कर टकरा गया। बस में बैठे बच्चों में अफरातफरी मच गई। स्कूल के प्रधानाचार्य अचिंतो आरके पॉल ने बतायाकि दुर्घटना में कोई बच्चा घायल नहीं हुआ है। ईश्वर की कृपा रही की ट्रक ने पीछे से टोका जब बस में बच्चे सवार हो रहे थे। हादसे के कारण जीटी रोड पर जाम लगा रहा।