फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   जनरेटर को लेकर पथराव और मारपीट

जनरेटर को लेकर पथराव और मारपीट

Thu, 20 Sep 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
जनरेटर को लेकर पथराव और मारपीट
बरौर (कानपुर देहात)। भोगनीपुर कस्बे के मोहम्मदपुर गांव में बीती मंगलवार की देररात जनरेटर सेट चलाने को लेकर दो वर्गों के बीच मारपीट और पथराव हो गया। जिसमें दोनों वर्गों के करीब दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। मारपीट व पथराव की सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी महेंद्रपाल सिंह और कोतवाल शिवकुमार सिंह राठौर ने लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। इधर गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

मोहर्रम का चांद निकलते ही भोगनीपुर क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में एक वर्ग ने अलम निकालने और मातम मानना शुरू कर दिया था। जबकि, दूसरे वर्ग के लोगों ने मदरसे में मजलिस का प्रोग्राम रखा था। अंजुमन हुसैनियां कमेटी के सदस्य आलम शिकोह ने बताया कि बीती मंगलवार को उनका जुलूस निर्धारित समय पर समाप्त हो गया था। इसके बाद जुलूस में शामिल लोग घर वापस जा रहे थे। तभी, दूसरे वर्ग ने घर जा रहे लोगों पर मदरसे से पथराव कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, दूूसरे वर्ग के रहीश ने बताया कि पीस कमेटी में तय समय के अनुसार उन्होंने मजलिस का प्रोग्राम रखा था। मजलिस के दौरान अलम में शामिल लोगों को मस्जिद के सामने बगैर ठहराव के वापस जाना था, लेकिन जनरेटर चलाने को लेकर कुछ लोगों ने कमेंट किया। इसी बात का विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोगनीपुर कोतवाल शिव कुमार सिंह राठौर ने बताया कि जुलूस समाप्त होने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तुरंत कार्रवाई की। दोनों पक्षों के दो दर्जन लोग घायल हो हुए। मारपीट व पथराव में दो दर्जन लोगों को पाबंद किया गया है। बता दें कि दो दिन पूर्व ही उपजिलाधिकारी राजीव राज ने दो दिन पूर्व क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में पुलिस चौकी देवीपुर पर दोनो वर्गों को बुलाकर शांति समिति की बैठक की थी। दोनो वर्गों के लोगों के कार्यक्रम का समय निर्धारित किया गया था। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तनाव को देखते हुए गांव में भारी तादात में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed