फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अटल जी की याद में हर आंख नम हुई

अटल जी की याद में हर आंख नम हुई

Sat, 18 Aug 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
अटल जी की याद में हर आंख नम हुई
घाटमपुर (कानपुर)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शुक्रवार को जगह-जगह शोकसभाएं हुईं। स्कूल-कालेज और सरकारी संस्थानों में छुट्टी रही। कुछ दुकानदारों और व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान और दुकानें बंद करके श्रद्धांजलि प्रदान की। इस मौके पर हर आंख नम दिखी।
विज्ञापन

कसबा स्थित भाजपा के विधानसभा क्षेत्र कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के जिला महामंत्री कमलेश त्रिवेदी, कार्यालय प्रभारी रामचंद्र सचान, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानी, विवेक शुक्ला, सीमा मिश्रा, सचिन शुक्ला, सुरेश त्रिवेदी, दिनेश यादव, उमेश द्विेदी, राजू पांडेय और श्री पंडित सहित अन्य लोगों ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन

कसबे के ही संघ कार्यालय में भी शोकसभा आयोजित की गई। जिसमें कृपाशंकर मिश्रा, सुरेंद्र तिवारी, बृजनंदन द्विेदी, कुमार गौरव, केशव प्रसाद, शरद बाजपेई, आनंद मोहन, गणेश दुबे और बलराम सिंह आदि लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराना व्यापार मंडल के तत्वाधान में आयोजित शोकसभा में मनोज सिंह परमार, भाजपा नेता सुरेश सोनी, डा.रामकिशन गुप्ता, इंद्रजीत सिंह फौजी, सुरेश गुप्ता, अशोक मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, रामचंद्र गुप्ता और दीपक तिवारी शामिल रहे। कस्बा स्थित रोडवेज बस स्टैंड के सामने शुक्रवार की भोर समाचार पत्र वितरकों ने शोकसभा की, इसके बाद अखबार बांटने को निकले। प्रमुख रूप से टिंकू बाजपेई, गोपाल गुप्ता, अशोक दीक्षित, रमेश यादव, श्रीराम सविता, राजू अवस्थी, विवेक, पंकज पांडेय, अजीत सिंह भदौरिया, मदन गोपाल गुप्ता, पवन यादव, हरिश्चंद्र अवस्थी, बृजेश अवस्थी, प्रदीप अवस्थी, सतीश बाजपेई, रवी शुक्ला, मुकुल सविता और आनंद यादव सहित अन्य समाचार पत्र वितरक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed