{"_id":"59caaa904f1c1ba0538b4917","slug":"181506454160-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के दरबार में गूंजी बुंदेलों की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के दरबार में गूंजी बुंदेलों की आवाज
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। बुंदेलखंड के ‘माननीयों’ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दरबार में क्षेत्र की बदहाली का जिक्र करते समस्याओं के समाधान के लिए खास तवज्जो दिए जाने की गुहार लगाई है। सोमवार को दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने गए बुंदेलखंड के तीनों सांसद और सभी 19 विधायकों ने बैठक के बाद एक साथ पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस मौके पर उपस्थित थे।
सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने बताया कि सभी सांसदों और विधायकों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से एक सुर में बुंदेलखंड की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस पहल किए जाने की गुजारिश की। माननीयों ने कहा कि इस बार भी बुंदेलखंड में बारिश कम हुई है। फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों की स्थिति काफी डांवाडोल है। जनप्रतिनिधियों ने कर्जमाफी में लघु सीमांत किसानों की जमीन का दायरा और बढ़ाने की मांग रखी।
विधायक प्रकाश द्विवेदी, चंद्रपाल कुशवाहा, राजकरन कबीर और बृजेश प्रजापति ने भी क्षेत्रीय समस्याओं का ब्यौरा पेश किया। विधायकों ने खास तौर पर अन्ना मवेशियों की समस्या का भी जिक्र किया। इसकी वजह से किसानों को फसल का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बुंदेली जनप्रतिनिधियों की बातों को गौर से सुना। प्रधानमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड को लेकर उन्हें खास चिंता है। यह उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। यह क्षेत्र हर हाल में सरसब्ज किया जाएगा। सांसद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूखे की स्थिति के बारे में जिलाधिकारियों से रिपोर्ट आने के बाद राहत के कदम उठाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि अन्ना पशुओं की समस्या से निजात के लिए गांव-गांव में गौ-शालाएं बनवाई जा रही हैं।
चित्रकूट प्रतिनिधि के मुताबिक विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय (कर्वी) ने बताया कि सीएम ने धर्मनगरी चित्रकूट का बेहतर विकास कराने का भी भरोसा दिया है। विधायक आरके सिंह पटेल (मानिकपुर) ने बाण सागर परियोजना में मप्र से यूपी को भी पानी दिलाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि चित्रकूट क्षेत्र की नदियों के जलस्तर सुधारने के लिए यह बहुत जरूरी है। उन्होंने दिल्ली से झांसी तक प्रस्तावित नेशनल हाईवे को वाया चित्रकूट इलाहाबाद तक जोड़ने व सतना से वाया चित्रकूट लखनऊ तक जोड़ने का प्रस्ताव रखा।
हमीरपुर प्रतिनिधि के मुताबिक सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल और जिले के विधायक अशोक सिंह चंदेल व पुष्पा अनुरागी तथा महोबा के विधायक राकेश गोस्वामी आदि ने पीएम और सीएम के सामने बुंदेलखंड के कई ज्वलंत मुद्दे पेश किए। उरई प्रतिनिधि के मुताबिक सांसद भानु प्रताप वर्मा, विधायक नरेंद्र सिंह व मूलचंद्र और गौरीशंकर वर्मा ने सभी किसानाें की कर्जमाफी और सिंचाई सुविधाएं बढ़ाने के लिए ठोस और बड़ी योजनाएं शुरू करने का अनुरोध किया।
------------
माननीयों ने रखी मांग
कम बारिश से हुए नुकसान की भरपाई हो
लघु सीमांत किसानों का दायरा बढ़ाया जाए
अन्ना मवेशियों की समस्या पर गौर हो
नेशनल हाईवे को झांसी और चित्रकूट से जो़ड़ें