{"_id":"6a9b20522e8ab09cae0ddbce","slug":"18094-women-linked-to-822-newly-formed-groups-kanpur-news-c-220-1-ka21001-148419-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गठित 822 नये समूहों से जोड़ी गईं 18094 महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गठित 822 नये समूहों से जोड़ी गईं 18094 महिलाएं
Sat, 05 Sep 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद में अभियान चलाते हुए नए समूह का गठन कर महिलाओं को शामिल किया जा रहा है। इन महिलाओं को उनके कौशल के अनुसार प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। जिससे वह खुद की आमदनी कर सकें।
मिशन की तरफ से एनआरएलएम विभाग को वर्ष 2026 में 14,174 नये समूह गठित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन समूहों में 2, 30, 758 महिलाओं को जोड़ा जाना है। उपायुक्त ने इसके लिए सभी डीएमएम व बीएमएम को लक्ष्य निर्धारित किए हैं। साथ ही इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर समूह सखी सहित अन्य सखियों की सहायता लेने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अनुसार अब तक 822 नये समूह गठित कर 18, 094 महिलाओं को जोड़ा चुका है। साथ ही इन्हें आरसेटी से अलग-अलग हुनर में पारंगत किया जा रहा है। डीएमएम निखा सचान ने बताया कि समूह में अंत्योदय कार्ड धारक व पात्र गृहस्थी परिवार की महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इन महिलाओं को उनकी शिक्षा योग्यता व कौशल के अनुसार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। प्रशिक्षित होने पर इन्हें कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) के तहत 1.5 लाख रुपये का ऋण दिलाया जाएगा। इन्हें सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटीपार्लर, फास्टफूड, खेती-किसानी जैसे क्षेत्र की जानकारी दी रही हैं। प्रशिक्षित होने पर जो महिलाएं बड़े स्तर पर काम करना चाहेंगी, उन्हें सीएम युवा उद्यम योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का ऋण व बाजार उपलब्ध कराने में सहायता दी जाएगी।