फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   डिवाइडर से टकरा पलटी ट्रक चेसिस, चालक की मौत

डिवाइडर से टकरा पलटी ट्रक चेसिस, चालक की मौत

Mon, 18 Feb 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
डिवाइडर से टकरा पलटी ट्रक चेसिस, चालक की मौत
उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के लखनापुर मोड़ के निकट ट्रक की चेसिस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


हरदोई जनपद के सिमरा गांव निवासी श्याम चरण (40) पत्नी सारिका और बेटी बिट्टो व बेटा कल्लू के साथ शहर कोतवाली के कांशीराम कॉलोनी में रहता था। वह ट्रक की चेसिस को एक से दूसरी एजेंसी ले जाने का काम करता था। शनिवार दोपहर वह कांशीराम कालोनी में रहने वाले साथी मोहम्मद नदीम खान पुत्र मुख्तार अहमद के साथ लखनऊ से ट्रक की चेसिस लेकर इंदौर जा रहा था।
विज्ञापन


देर रात अजगैन कोतवाली क्षेत्र के लखनापुर मोड़ के निकट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक की चेसिस की पलट गई। हादसे में श्याम चरण घायल हो गया। साथी नदीम बाल बाल गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्याम चरण को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अजगैन के लखनापुर मोड़ के निकट हुआ हादसा
-हादसे में चालक का साथी बाल बाल बचा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed