फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   टेंपो पलटने से आठ गंभीर

टेंपो पलटने से आठ गंभीर

Sat, 29 Dec 2018 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
टेंपो पलटने से आठ गंभीर
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरुहूली में हाईवे पर स्थित ओवर ब्रिज के नीचे शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उस पर सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


टेंपो पलटने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने दो महिलाओं व एक बच्चे को प्राथमिक इलाज के बाद सैफई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरूहूली में हाईवे रोड पर शुक्रवार कि शाम लगभग पांच बजे औरैया से एक टेंपो सवारियां भरकर इटावा की तरफ जा रहा था।

जैसे ही टेंपो (जेएसए) ग्राम चिरुहूली के पास हाईवे पर बने ओवर ब्रिज के नीचे पहुंचा ही था कि तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे टेंपो पर बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को अपनी जीप से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जिला अस्पताल में भर्ती गोमती देवी (58) पत्नी रंगीलाल निवासी ग्राम पढ़ीन, गोमती की पुत्री रीता देवी (30) पत्नी अजय कुमार निवासी ग्राम मतरामपुरा थाना बकेवर जनपद इटावा, नाती हैप्पी (3) पुत्र अजय कुमार, रेशमा देवी (45) पत्नी रघुवीर सिंह निवासी तिलक नगर सैनिक कॉलोनी औरैया, प्रेमलता (30)


पत्नी प्रमोद कुमार, अंशुल (10) पुत्र प्रमोद कुमार निवासीगण ग्राम फरीदपुर कोतवाली, रामनरेश (55) पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम इमलिया कोतवाली अजीतमल, बंशी शर्मा (65) पुत्र भागीरथ निवासी ग्राम शेसा थाना मोंठ जनपद झांसी का डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद गंभीर घायल रेशमा देवी, रीता देवी तथा हैप्पी को सैफई रेफर किया है। उधर टेंपो पलटने के बाद चालक मौके से भाग जाने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed