{"_id":"5bcccadbbdec22694e6b6f41","slug":"171540147931-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राला में कंटेनर ने मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राला में कंटेनर ने मारी टक्कर, चालक की मौत
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास हाईवे पर शनिवार की देर रात ट्राला चालक गाड़ी किनारे कर केबिन में सो गया। रात में कानपुर से आगरा की ओर जा रहे कंटेनर ने खड़े ट्राला में पीछे से टक्कर मार दी। इससे केबिन में सो रहा ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
कानपुर से आगरा की ओर जा रहे ट्राला चालक मैनपुरी जनपद के बलपुरा गांव निवासी पंकज (23) महमूदपुर गांव के पास नींद आने पर ट्राला हाईवे किनारे खड़ा करके केबिन में सो गया। तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्राला में पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस सीएचसी ले गई। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी मानिकचन्द्र पटेल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक चालक के परिजनों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी।