{"_id":"5bb66c62867a5529025c9c3a","slug":"171538681954-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोरों पर छापा, दवाएं जांचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोरों पर छापा, दवाएं जांचीं
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर (कानपुर)। कस्बे के दवा दुकानों के लाइसेंस, प्रतिबंधित और नकली दवाओं की जांच के लिए जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत के निर्देश पर ड्रग विभाग की टीम ने छापेमारी की। दो दवा दुकानों में जांच के दौरान ही छापेमारी की खबर फैलते ही कस्बे के सभी दवा विक्रेता दुकानें बंद कर भाग निकले। कार्रवाई की दहशत से देरशाम तक दवा दुकानें बंद रहीं।
गुरुवार की शाम नायब तहसीलदार हरिश्चंद्र सिंह, ड्रग इंसपेक्टर अशोक कुमार गुप्ता, सहायक संदीप मौर्या करीब 3:30 बजे दलबल के साथ मुरादनगर सीएचसी गेट पर स्थित राज और प्रेम मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। टीम ने दोनों दवा दुकानों पर मौजूद मेडिसन की सूची तैयार कर जांच पड़ताल की। मेडिकल स्टोर में छापेमारी की सूचना पर कस्बे कई दवा दुकान संचालक तालाबंद कर मौके से निकल गए।
सभी दवा विक्रेताओं ने ककवन, अलियापुर, दलेलपुर, मकनपुर, विषधन, अरौल, बकोठी, उत्तरीपुरा, नानामऊ आदि के दवा विक्रेताओं को इसक ी सूचना दे दी, जिससे शाम के चार बजे तक क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर बंद हो गए। ड्रग इंसपेक्टर और निरीक्षक की टीम कस्बे में काफी देर तक इधर-उधर घूमती रही, लेकिन इसके बाद कोई दवा दुकान न खुली होने पर निरीक्षकों ने नायब तहसीलदार से जल्द औचक निरीक्षण की बात कही और जिला मुख्यालय की ओर रवाना हो गए। वहीं, कैलाश मेडिकल स्टोर के संचालक राहुल कटियार ने बताया कि दवा दुकानों के औचक निरीक्षण से विक्रेता घबराकर अपनी दुकान बंद कर चले गए। नायब तहसीलदार ने बताया कि दो मेडिकल स्टारों की जांच की गई, जिसमें सब ठीक रहा।