{"_id":"5b538f5d4f1c1b41748b6460","slug":"171532202845-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, युवक की मौत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, युवक की मौत दो घायल
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर (कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव की समीप लखनऊ-इटावा राजमार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने ओवरटेक के प्रयास में गेहूं से खचाखच भरे ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। दुर्घटना देख दौड़े आसपास के दुकानदारों ने भाग रहे डंपर चालक को दौड़ा पकड़ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया है।
इंसपेक्टर बिल्हौर ज्ञान सिंह ने बताया कि कानपुर देहात के नौहानौगांव निवासी भूरा यादव अपने ट्रैक्टर-ट्राली में गेहूं भरकर बिल्हौर में बिक्री करने आ रहे थे। ककवन में ट्रैक्टर पर रसूलाबाद क्षेत्र के उसरी गांव निवासी पिंटू (23) पुत्र चिरौजीलाल भी सवार हो गया। ट्रैक्टर क्षेत्र के खजुरी गांव के समीप ही पहुंचा था कि पीछे की ओर गिट्टी लदे डंपर ने गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर मारते ही गेहूं से खचाखच भरी ट्राली समेत ट्रैक्टर सड़क किनारे खंभे से टकराते हुए बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर पर बैठे पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भूरा घायल हो गए।
उधर प्रत्यक्षदर्शी आढ़ती सुरेंद्र अग्निहोत्री बबलू ने बताया कि डंपर चालक गाड़ी में तेज आवाज में गाना सुनते हुए जा रहा था। तभी ओवरटेक करने के चक्कर में डंपर का बांया हिस्सा ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। ट्रैक्टर पर बैठा पिंटू लड़खड़ाते सड़क पर नीचे आ गिरा। ट्रैक्टर ट्राली में बोरे लदे हुए थे इसलिए उसमें में फंसते हुए पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने डंपर चालक को दबोचकर मामले की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेजा, मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। डंपर और उसके चालक श्यामू को हिरासत में लिया है।