फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   स्कूलों में पेयजल व शौचालयों की रिपोर्ट तलब

स्कूलों में पेयजल व शौचालयों की रिपोर्ट तलब

Sun, 24 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में पेयजल व शौचालयों की रिपोर्ट तलब
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सर्कुलर जारी कर पहली जुलाई से पहले स्कूलों को सभी जरूरी संसाधन पूरा करने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने प्रधानाचार्यों से स्कूलों में पेयजल आपूर्ति, शौचालय की दशा की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


डीआईओएस ने बताया कि पहली जुलाई से सभी माध्यमिक स्कूलों में बायोमीट्रिक से शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। साथ ही पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। क्रियाशील शौचालयों की स्थिति के साथ खराब शौचालयों की मरम्मत पहली जुलाई से पूर्व कराने को कहा गया है। हर कक्षा
विज्ञापन


कक्ष में ब्लैक बोर्ड, टाइम टेबल के अनुसार कक्षाओं के संचालन की तैयारी पूर्ण करने को कहा गया है। हाईस्कूल एवं इंटर कक्षाओं में प्रयोगात्मक कार्य जुलाई से प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। चालू सत्र में होने वाली प्रतियोगिताओं, विज्ञान प्रदर्शनी, वाद विवाद प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, क्रीड़ा प्रतियोगिता आदि में बच्चों के शामिल कराने की योजना का भी ब्योरा मांगा गया है। तैयारियों के स्थलीय निरीक्षण की जिम्मेदारी जोन प्रभारियों को सौंपी गई है। जोन प्रभारी स्कूल खुलने से पहले निरीक्षण कर उनके कार्यालय को रिपोर्ट करेंगे। तैयारी अपूर्ण मिलने पर प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल, शौचालयों की रिपोर्ट तलब
जुलाई से पहले स्कूलों को सभी जरूरी संसाधन पूरा करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed