{"_id":"5b0c4e854f1c1bf56e8b5281","slug":"171527533189-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज के लिए दस एकड़ जमीन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज के लिए दस एकड़ जमीन की मांग
Updated Tue, 29 May 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए नामित नोडल अधिकारी ने जिले के अधिकारियों के साथ कताई मिल का निरीक्षण किया। लेखपाल उमादत्त और कानूनगो कमलेश साहू से जमीन की नाप कराई। नापजोख के बाद टीम जिला चिकित्सालय पहुंची।
गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज कानपुर की ओर से नामित नोडल अधिकारी डा. हिमांशु शर्मा ने एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश तिवारी, सीएमओ डा. वीके. पांडेय और सीएमएस डा. हरगोविंद के साथ यूपी सहकारी कताई मिल का निरीक्षण किया। जगह की नाप और नक्शा देखने के बाद डा. हिमांशु ने बताया कि अस्पताल, कताई मिल में बन सकता है लेकिन इसके अतिरिक्त कालेज के नाम से ही तकरीबन दस एकड़ अतिरिक्त जमीन की आवश्यकता होगी। कताई मिल के निरीक्षण के बाद टीम सदर अस्पताल पहुंची और अस्पताल का भी निरीक्षण किया। कालेज के जूनियर और सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर यहीं मरीजों का उपचार करेंगे।
इसके बाद नोडल अधिकारी ने मेडिकल कालेज के डाक्टरों के हॉस्टल और अन्य स्टाफ के आवासों के लिए दस एकड़ जमीन दिखाने की बात की। जिस पर उन्हें सीएमओ कार्यालय के सामने पड़ी जमीन दिखाई गई। यहां एक पेच फंस गया। अभिलेख टटोलने पर पता चला कि वह जमीन मात्र पांच एकड़ ही है। लिहाजा एसडीएम सदर ने उन्हें जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
सीएमओ डा. वीके पांडेय ने बताया कि जमीनों का स्थलीय निरीक्षण करवाया गया है और अब नोडल अधिकारी अपनी रिपोर्ट देंगे। इसके बाद ही बात आगे बढ़ेगी।