{"_id":"5aaaacbc4f1c1ba9758b5a6d","slug":"171521134780-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन अदा न करने पर मकान सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन अदा न करने पर मकान सीज
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के ऋण की अदायगी न करने पर बैंक की टीम ने प्रोपराइटर के मकान को सीज कर दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर बैंक अफसरों ने यह कार्रवाई की।
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा से कारोबारी सुरेश सिंह ने शनि कंस्ट्रक्शन कंपनी खोलने के लिए 35 लाख का लोन लिया था। उन्होंने प्रोपराइटर अपनी पत्नी पदमावती को बनाया। हालांकि बाद में सुरेश सिंह की मौत हो गई। लोन लेने के बाद बैंक की ओर से ऋण अदायगी के लिए प्रोपराइटर को नोटिस भेजी गईं। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को वरिष्ठ प्रबंधक एमआर अंसारी, चीफ मैनेजर सुनील गोयल, क्षेत्रीय अधिकारी बुद्धराज गुप्ता, लॉ आफीसर अमित झा ने अलादातपुर भिटौरा रोड में बने राजमहल को सीज कर दिया।
वरिष्ठ प्रबंधक एमआर अंसारी ने बताया कि लोन तो 35 लाख का था जो ब्याज मिलाकर 48 लाख हो गया है। परिवार ने थोड़ी आपत्ति जताई लेकिन भवन को सीज कर दिया गया है। वह किसी रिश्तेदार के घर चले गए होंगे। सुरेश सिंह रेलवे का भी ठेका लेते थे। डीएम के आदेश पर कार्रवाई हुई है। अभी परिवार को एक मौका है, यदि रकम जमा कर दी जाती है तो भवन रिलीज कर दिया जाएगा।