{"_id":"59c2b38f4f1c1b91688b5aa9","slug":"171505932175-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन के दो भाइयों की अहमदाबाद में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन के दो भाइयों की अहमदाबाद में मौत
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुरा। अहमदाबाद में केमिकल फैक्ट्री में सोमवार की दोपहर गैस का रिसाव होने से छह मजदूरों की मौत हो गई थी। इसमें जिले के रहने वाले दो सगे भाई भी थे। बुधवार की देर रात तक दोनाें के शव गांव में पहुंचेंगे।
बता दें कि सोमवार को अहमदाबाद के बटव जीआईडीसी में किरी केमिकल इंडस्ट्री में अचानक गैस रिसाव होने लगा। गैस से दम घुटने से फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों की हालत बिगड़ गई। बताया जाता है कि अस्पताल में इलाज के दौरान छह मजदूरों ने दम भी तोड़ दिया। मरने वालों में दो मजदूर जनपद जालौन के रामपुरा स्थित सुंदरपुरा गांव के थे। ग्रामीणों के मुताबिक दो सगे भाई शैलेंद्र दिवाकर (25) और सर्वेश दिवाकर (30) भी अहमदाबाद की उसी फैक्ट्री में काम कर रहे थे। दोनों की गैस रिसाव से हालत बिगड़ी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घरवालों को जैसे ही इसकी सूचना हुई परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में गांव वाले दोनों के शव लेने के लिए मंगलवार की देर रात अहमदाबाद रवाना हुए। ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार की देर रात या फिर गुरुवार की सुबह तक उनके शव सुंदरपुरा पहुंच जाएंगे। एक ही परिवार के दो भाइयों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण शैलेंद्र और रामकिशोर आदि ने बताया कि दोनों भाई रोजी-रोटी कमाने के लिए कुछ समय पहले ही अहमदाबाद गए थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जालौन के दो भाइयों की अहमदाबाद में मौत
-दो दिन पहले केमिकल फैक्ट्री में हुआ था गैस रिसाव
-देर रात तक सुंदरपुरा गांव में पहुंचेंगे दोनों के शव