{"_id":"59a2fdd64f1c1b8c6b8b48e9","slug":"171503854038-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से जीजा की मौत, साला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से जीजा की मौत, साला घायल
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। हाईवे पर गिट्टी लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साला गंभीर रूप से घायल हो गए। जीजा की इलाज के दौरान मौत हो गई। साले का इलाज चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
जानकारी के अनुसार सोमवार को बांदा के जरेली कोठी निवासी भोला यादव पुत्र रामकिशोर अपने भाई की ससुराल भरतकूप के गोंडा बीहरपुरवा आया था। उसके साले बीहरपुरवा निवासी लवकुश पुत्र रामप्रसाद ने बताया कि बाइक से वह अपने जीजा भोला के साथ बाइक से मुख्यालय दवा लेने आ रहा था।
जैसे ही वह भरतकूप कस्बे के पास पहुंचा तो पीछे से गिट्टी लदे ट्रक ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। जिससे दोनों छिटककर दूर जा गिरे। घटना के बाद ट्रक समेत चालक भाग निकला।
विज्ञापन
पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां भोला की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। रास्ते में भोला की मौत हो गई।