फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   171 challans were issued for driving a vehicle at high speed on Sagar Highway

Kanpur News: सागर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन दाैड़ाने पर 171 का चालान

Wed, 30 Jul 2025 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
171 challans were issued for driving a vehicle at high speed on Sagar Highway
कानपुर। नौबस्ता-सागर हाईवे पर मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने तेज रफ्तार दाैड़ रहे 171 वाहनों का चालान किया। इटावा हाईवे पर 95 वाहन पर की कार्रवाई हुई। सागर हाईवे पर तीन स्पीड रडार गन लगाई गई है। सागर हाईवे पर हादसों में बढ़ोतरी हुई है। इस पर अंकुश लगाने के लिए ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। ट्रैफिक विभाग की ओर से 20-20 किलोमीटर की दूरी पर तीन स्पीड रडार गन लगाई गई हैं। इस दौरान 28 ट्रक, छह बस और 104 दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। भौंती सचेंडी हाईवे पर 22 ट्रक, 73 दो पहिया व चार पहिया वाहनों का चालान किया। डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार ने बताया कि विभाग की पांचों रडार गन लगातार तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed