फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   17 year old teenager suddenly disappeared, family said youth used to talk hiding identity, accused arrested

Kanpur Crime: 17 वर्षीय किशोरी अचानक हुई गायब, परिजन बोले- युवक पहचान छिपाकर करता था बातचीत, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 09 Jun 2023 10:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 09 Jun 2023 10:52 AM IST
सार

Kanpur: कार्यवाहक थाना प्रभारी माधव प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी समेत युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पीड़ित परिवार से शिकायत मिली थी। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
17 year old teenager suddenly disappeared, family said youth used to talk hiding identity, accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के रेलबाजार में बुधवार की देर शाम को 17 वर्षीय किशोरी गायब हो गई थी। जिस पर किशोरी के परिजनों ने दूसरे धर्म के युवक पर पहचान छिपाकर किशोरी से बात करने और उसको बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाकर शिकायत की थी।

विज्ञापन

पुलिस ने किशोरी को बरामद कर युवक को हिरासत में लिया है। रेलबाजार निवासी महिला के अनुसार उनकी 17 वर्षीय बेटी पिछले एक माह से फोन पर एक युवक से बातचीत करती थी। उन्होंने इसकी जानकरी की सामने आया कि दूसरे धर्म का युवक अपनी पहचान छिपाकर बेटी से बातचीत करता था।
विज्ञापन

इस पर बुधवार को महिला ने बेटी से इसका विरोध किया। देर शाम को उनकी बेटी घर से गायब हो गई। इस पर किशोरी के न मिलने पर परिजनों ने रेलबाजार थाने में जाकर शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक ही उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल स्टेशन से किशोरी हुई बरामद
पुलिस ने कुछ देर बाद किशोरी को सेंट्रल स्टेशन से बरामद कर लिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी माधव प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी समेत युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पीड़ित परिवार से शिकायत मिली थी। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed