'गोशाला में गेम' अभी तक सवाल बने 17 गोवंश, 'देर से जागे अधिकारियों' ने शुरू किया सवाल-जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ समय पहले ललऊखेड़ा चौकी इंचार्ज जितेंद्र ने कंटेनर से 28 गोवंशीय पशु बरामद किए थे। जिनमें गिर नस्ल और पहाड़ी क्षेत्र के बैल, सांड़ शामिल थे। सभी को पहले लखनऊ की कान्हा गोशाला भेजा गया था। हालांकि संचालक ने उन्हें रखने से इंकार कर दिया था।
ऐसे में गोवंशियों को उन्नाव नगर पालिका की गोशाला भेजा था। नगर पालिका की गोशाला से 28 गोवंशियों में से 17 रातोंरात गायब हो गए थे। जब पशु तस्करों के हाथों गोवंशियाें को बेचने की सुगबुगाहट तेज हुई तब अधिकारियों की नींद टूटी।
अधिशाषी अधिकारी रामपूजन श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारियों ने उन्हें पशुओं के भागने की सूचना दी थी। हालांकि 28 में 17 के भागने और 11 के गोशाला में रह जाने की बात हजम नहीं हुई। ऐसे में अब पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। तीन कर्मचारियों से जवाब मांगा है। गोवंशियों को बेचने की पुष्टि होने पर एफआईआर भी कराई जाएगी।