फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1669 Waqf properties in Kanpur most of them are mosques graveyards survey completed report sent to government

UP: कानपुर में 1669 वक्फ संपत्तियां, ज्यादातर में मस्जिद-कब्रिस्तान, सर्वे पूरा…शासन को भेजी रिपोर्ट

Thu, 16 Jan 2025 05:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 Jan 2025 05:12 AM IST
सार

Kanpur News: वक्फ संपत्तियों का सर्वे कर रिपोर्ट शासन भेजी गई है। जिले में 1669 संपत्तियां हैं। इनमें 548 सरकारी संपत्तियां हैं। शासन की टीम अध्ययन कर अपने स्तर से कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
1669 Waqf properties in Kanpur most of them are mosques graveyards survey completed report sent to government
वक्फ संपत्तियां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर जिले में तीन माह से चल रहा वक्फ संपत्तियों का सर्वे पूरा हो चुका है। चारों तहसीलों में कुल 1669 संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। सदर तहसील में सुन्नी वक्फ बोर्ड की 914, शिया की 34 संपत्तियां हैं। वक्फ बोर्ड की घाटमपुर तहसील में 189, बिल्हौर में 388, नर्वल में 144 संपत्तियां हैं।

विज्ञापन

इनमें करीब 548 संपत्तियां सरकारी हैं। इन पर मस्जिद और कब्रिस्तान बने हैं। राजस्व विभाग के पास इन संपत्तियों का पूरा ब्योरा नहीं है। जिला प्रशासन ने सभी संपत्तियों का सर्वे कर रिपोर्ट शासन भेज दी है। अब ज्वाइंट पार्लियामेंट कमेटी रिपोर्ट का अध्ययन कर आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

2021 में भी कराया गया था सर्वे
एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करने वालों से जमीन वापस लेने की बात कही थी। इसके बाद शासन के निर्देश पर प्रशासन ने वक्फ संपत्तियों का सर्वे शुरू कराया था। हालांकि वर्ष 2021 में भी शासन के आदेश पर संपत्तियों का सर्वे कराया गया था।

विज्ञापन

विरोध के चलते हो गया था मामला शांत
विरोध के चलते मामला शांत हो गया था। अब प्रशासन ने जिन 548 सरकारी संपत्तियों को चिह्नित किया है, उनका क्षेत्रफल 89 हेक्टेयर है। सदर तहसील में सबसे ज्यादा सुन्नी वक्फ बोर्ड की संपत्तियां हैं। परेड के आसपास के क्षेत्रों में कई संपत्तियां वक्फ बोर्ड की हैं।

विज्ञापन

जमीनों की कीमत सबसे ज्यादा
इसमें ईदगाह, मस्जिद, कब्रिस्तान, मुस्लिम यतीमखाना समेत कई संपत्तियां शामिल हैं। जिन क्षेत्रों में वक्फ बोर्ड की संपत्तियां हैं, उन जमीनों की कीमत सबसे ज्यादा है।

सुन्नी वक्फ के नाम यहां हैं संपत्तियां
मुस्लिम यतीमखाना, नवाबगंज स्थित मस्जिद खैरात अली, नील वाली गली में एक संपत्ति, परेड स्थित वक्फ मस्जिद, खलवा कब्रिस्तान, मकबरा और पार्वती बागला रोड स्थित दरगाह, फजलगंज स्थित हाता फजल हुसैन, अनवरगंज शेख अब्दुल रहीम।

शिया वक्फ के नाम यहां हैं संपत्तियां
ग्वालटोली स्थित नवाब बहादुर, कर्नलगंज स्थित हादी बेगम व सरदार बेगम, ग्वालटोली सूटरगंज स्थित वक्फ हाजी मोहम्मद अली खां।

वक्फ संपत्तियों का सर्वे कर रिपोर्ट शासन भेज दी गई है। जिले में 1669 संपत्तियां हैं। इनमें 548 सरकारी संपत्तियां हैं। शासन की टीम अध्ययन कर अपने स्तर से कार्रवाई करेगी।  -डॉ. राजेश कुमार, एडीएम सिटी, वक्फ संपत्ति नोडल अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed