{"_id":"5c461bdebdec2273875d4804","slug":"161548098526-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी करने वाला दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी शादी करने वाला दरोगा निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जाति छुपाकर युवती से दूसरी शादी करने के मामले में एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ रसूलाबाद को सौंपी गई है।
सीतापुर की युवती ने डीजीपी से रसूलाबाद में तैनात दरोगा अमर सिंह के खिलाफ शिकायतीपत्र दिया था। इसमें आरोप है कि फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के चंदीपुर बंथरा निवासी दरोगा अमर सिंह ने शादीशुदा होने के बावजूद मंदिर में उससे दूसरी शादी की। रूरा में एसओ पद पर तैनाती के दौरान सरकारी आवास पर साथ रखा था। रसूलाबाद तबादला होने के बाद वहां के थाना परिसर में बने आवास पर भी साथ रखा। 29 अक्तूबर 2018 को सीतापुर मायके छोड़ आया। 13 नवंबर को वहां से लाने की बात कही थी लेकिन न लेने आए और फोन भी बंद कर लिए। युवती का आरोप है कि इसी बीच दरोगा की पत्नी को दूसरी शादी की जानकारी हुई। उसने फोन करके गाली गलौज की, तब युवती को दरोगा के शादीशुदा होने की जानकारी हुई। युवती का आरोप है कि दरोगा ने अपनी जाति भी छिपाई। दरोगा के परिजनों ने भी फोन कर जान से मारने की धमकी दी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसपी ने जांच शुरू कराई। शुक्रवार को एएसपी अनूप कुमार सिंह ने युवती के बयान दर्ज किए थे। इसमें युवती ने शादी की फोटो सहित कई प्रमाण बतौर साक्ष्य दिए थे। एसपी राधेश्याम ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती के आरोप सही लग रहे हैं। दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ रसूलाबाद को सौंपी गई है।