{"_id":"5c267825bdec225720124cfe","slug":"161546024997-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस का एक और वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस का एक और वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। घूस व नशेबाजी के वायरल हुए वीडियो का एक मामला शांत भी नहीं हो पाया था कि शुक्रवार को ऐसे ही दूसरे वीडियो ने पुलिस महकमे की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए। वाकया बेला थाने का है।
वायरल हुए वीडियो में थाने में तैनात एसआई को आरोपी से मामले को निपटाने के लिए सौदेबाजी करते हुए दिखाया गया है। आखिर आरोपी पक्ष से बीस हजार रुपये में सौदा तय हो जाता है। एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है।
गुरुवार को चौकी में शराब पीने व रुपये लेने का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने एसआई व एक हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया था।
शुक्रवार को वायरल हुए वीडियो में एसआई आरके तिवारी द्वारा डेढ़ माह पहले सुरेश कुमार की ओर से दर्ज कराई गई एनसीआर में आरोपी लवकुश को मामले से बरी करने के नाम पर 25 हजार रुपये मांगते हुए दर्शाया गया है।
विज्ञापन
वीडियो में लवकुश की ओर से बमुश्किल दस हजार रुपये की व्यवस्था करने की बात कहते हुए यह भी कहा जा रहा है कि ‘साहब हम मर जाएंगे’। जवाब में दरोगा जी यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि ‘यदि तुम जिंदा रहोगे तो मैं मर जाऊंगा।
मेरे ऊपर भी तो चार अधिकारी हैं। हमारी गोट फंसेगी तो पैसे के ही बल पर निकलेगी। एसपी, एएसपी, सीओ व कोर्ट में भी तो पैसा देना पड़ेगा। तब मैं कहां से लाऊंगा।’
लवकुश के गिड़गिड़ाने पर दरोगा जी का दिल पसीज गया और उन्होंने बीस हजार रुपये की व्यवस्था कर पांच हजार की छूट दे दी। एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने वीडियो देखा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
देर रात एसपी प्रो.त्रिवेणी सिंह ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। बताया कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।