फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   प्रयागराज की टीम रायबरेली को हराकर बनी विजेता

प्रयागराज की टीम रायबरेली को हराकर बनी विजेता

Mon, 26 Nov 2018 12:47 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज की टीम रायबरेली को हराकर बनी विजेता
बरौर(कानपुर देहात)। पूर्व प्रधानाचार्य किशोरी लाल की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। फाइनल मैच प्रयागराज और रायबरेली की टीम के बीच खेला गया। प्रयागराज की टीम ने जीत दर्ज कराई। विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

दूसरे दिन रविवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच फ्रेंड्स क्लब कानपुर और पुखरायां ए टीम के बीच खेला गया। फ्रेेंड्स क्लब कानपुर ने जीत दर्ज कराई। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच प्रयागराज और कुंभी के मध्य खेला गया। कुंभी की टीम को हराकर प्रयागराज की टीम ने सेमी फाइनल में अपनी जगह बनाई। सेमीफाइनल के पहले मैच में प्रयागराज व दूसरे में रायबरेली ने जीत दर्ज कर फाइनल मे पहुंचे। फाइनल मैच प्रयागराज व रायबरेली के मध्य खेला गया। जिसमें इलाहाबाद की टीम ने जीत दर्ज कराई। मैन ऑफ द मैच प्रयागराज टीम के कुंदन ठाकुर व मैन ऑफ द सीरीज रायबरेली के अंकित त्रिपाठी को दिया गया। विजेता टीम के कप्तान अक्षय श्रीवास्तव को भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सचान व उपविजेता टीम को अरविंद सचान ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विजेता टीम को दस हजार व उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार के रूप में प्रदान किए गए।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त आईएएस राजकुमार सचान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। निर्णायक की भूमिका अरुण सचान व प्रताप सिंह ने निभाई। स्कोरर की भूमिका योगेश सचान ने निभाई। डा प्रतीक सचान, प्रोफेसर सोनेलाल सचान, राजकुमार सचान, प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र द्विवेदी, प्रबंधक संतोष सचान, प्रधानाचार्य अमर सिंह, रामबाबू सचान, संतोष धीरज आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed