{"_id":"5bcccaefbdec2269c0436ab9","slug":"161540147951-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या लौटे राम का नगर वासियों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या लौटे राम का नगर वासियों ने किया स्वागत
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद आयोध्या लौटे राम का नगरवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। पुष्प वर्षा कर लोगों ने उनका मुंह मीठा कराया। कई लोग उन्हें अपने घर ले जाकर आरती उतारी।
अकबरपुर रामलीला में रविवार को भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। अयोध्या लौटे राम, लक्ष्मण व सीता की झांकी पूरे कस्बे में निकाली गई। अयोध्यापुरी मैदान से झांकी की शुरुआत हुई इसके बाद बाजार से होते हुए नयागंज, हरीगंज, कालीगंज, नेहरू नगर आदि स्थानों में गई। जहां पर लोगों ने विधिवत भगवान की आरती उतार पूजा अर्चना की और उन्हें भेंट सौंपी। झांकी पर छतों से फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं नवयुवक झांकी के साथ भक्तिमय गीतों पर झूमें। जैसे ही भरत को राम के वापस आने की सूचना मिली वह नगर की सीमा पर उनकी अगुवानी करने पहुंच गए और एक-दूसरे को देखकर भाव विभोर हो गए दोनों लोग गले गए। इस दृश्य के मंचन के दौरान भ्रात प्रेम देखकर लोग भी भावुक हो गए। मीडिया प्रभारी अनुज त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को अयोध्यापुरी मैदान में रामराज्याभिषेक लीला का मंचन किया जाएगा। इस दौरान शिवशंकर मिश्रा, गुड्डू मिश्रा, झब्बू अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, बबलू कटियार, मनोज निगम आदि मौजूद रहे।