{"_id":"5baa90e3867a557fe05992f6","slug":"161537904867-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवनसुत का पूजन करने को उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवनसुत का पूजन करने को उमड़ी भीड़
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। बुढ़वा मंगल के मौके पर तहसील क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में पूरे दिन भीड़भाड़ रही प्रमुख मंदिरों में मेले लगे। भक्तों ने पवनसुत महावीर को लड्डू और पुआ का प्रसाद चढ़ाया। रात में भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हुए।
कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर के हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। जैतीपुर, पतारा, तिलसड़ा, तेजपुर, जहंगीराबाद और बरनांव समेत अन्य हनुमान मंदिरों में सुबह से देर शाम तक भक्तों की भारी भीड़ पहुंची। चंवर, पतरसा, चौबेपुर (नवेड़ी), बीबीपुर और बरीपाल में भी बुढ़वा मंगल पर मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई।
भीतरगांव प्रतिनिधि के अनुसार, कुड़नी के अति प्राचीन हनुमान मंदिर में भोर से ही दूर-दूर से आने वाले भक्तों के पहुंचने सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह 10 बजे तक हजारों की संख्या में भक्तगण मंदिर परिसर में लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे। महिला और पुरुष भक्तों की अलग-अलग लाइनें लगवाई गई थीं। इधर, रिंद नदी के किनारे बसे बिरहर गांव में भद्रकाली देवी मंदिर परिसर में स्थित 21 फुटी हनुमान प्रतिमा के दर्शन करने को बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। भीतरगांव के हनुमान मंदिर में भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। अमौर, सचौली पुल और भेलसा गांव के सामने बने मंदिरों में भी लोगों ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
पतारा प्रतिनिधि के अनुसार, रेलवे स्टेशन के पास बने प्राचीन हनुमान मंदिर में मेला लगा। जबकि, बाबा बैजनाथ धाम के पास स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर और संचितपुर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की। रेलवे स्टेशन के पास बने प्राचीन हनुमान मंदिर में रात्रि में जवाबी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।