{"_id":"5b26b8984f1c1b13358b73a8","slug":"161529264280-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेफर महिला का रास्ते में प्रसव, नवजात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेफर महिला का रास्ते में प्रसव, नवजात की मौत
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक (कानपुर देहात)। रविवार को सीएचसी में प्रसव के लिए आई एक महिला की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में महिला ने एक नवजात को जन्म दिया, लेकिन उसकी मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नयापुरवा गांव के संतोष की पत्नी सुषमा को रविवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर आशा सिद्धश्री उसे लेकर झींझक सीएचसी पहुंची। सुबह करीब 8:30 बजे उसे सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद डॉ.जेपी सिंह व स्टाफ नर्स सीमा भदौरिया ने सुषमा का इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर 9:30 बजे उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन गाड़ी से सुषमा को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे। झींझक रूरा मार्ग पर जुरिया नहर पुल के निकट महिला ने एक नवजात को जन्म दिया, लेकिन कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई। वहीं महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और उसे भर्ती कराया। इस बाबत सीएचसी की स्टाफ नर्स सीमा भदौरिया ने बताया कि महिला को खून की कमी थी और उसके हाथ, पैर व चेहरे पर सूजन थी। साथ ही आठ माह की गर्भवती थी। इसके चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।