{"_id":"5b25519b4f1c1bf46e8b8091","slug":"161529172379-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की डांट से क्षुब्\nध किशोरी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की डांट से क्षुब् ध किशोरी ने दी जान
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। पिता की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। दूसरी घटना में युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। बबेरू कोतवाली के तरायां गांव में नत्थू यादव की पुत्री रमाकांती (14) ने शुक्रवार को दोपहर कमरे में रखी लकड़ी की सीढ़ी में रस्सी से फांसी लगा ली।
भाई देवनाथ ने फंदे पर लटका देखा और तुरंत हंसिया से रस्सी काटकर नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता ने बताया कि खुले में नहाने पर रमाकांती को डांट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली।
मृतका चार बहनों में तीसरे नंबर की थी और 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव में लल्लू (24) पुत्र रमापति ने शनिवार को सुबह कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। पिता ने देखा और फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिजन फांसी लगाने की वजह स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन
पिता की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने दी जान