{"_id":"5a19b9f34f1c1b6e468b6555","slug":"161511635443-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में मजदूर की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में मजदूर की जान गई
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। कन्नौज के चिसासर में शुक्रवार दोपहर टेंट लगाते समय लोहे का पोल हाईटेंशन लाइन में छू गया। जिससे करंट से मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। करीब नौ महीने पहले मजदूर की शादी हुई थी, वह अपने परिवार का एकलौता कमाने वाला था।
कमालगंज के गांव महरुपुर रावी निवासी अर्जुन गिहार उर्फ गुलशन (25) पुत्र स्व. नेकराम मजदूरी करता था। उसके परिवार में मां, दो छोटे भाई, दो बहन और पत्नी भारती है। करीब नौ महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। परिवार की जिम्मेदारी अर्जुन पर ही थी। वह मजदूरी और टेंट लगाने का काम करके परिवार पालता था। शुक्रवार
सुबह टेंट हाउस मालिक उसे गुरसहायगंज, कन्नौज ले गया था। वहां जिस जगह पर टेंट लगाया जा रहा था, उसके ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली थी। टेंट लगाते समय गुलशन ने लोहे का पोल ऊपर उठाया तो पोल हाईटेंशन लाइन में छू गया। इससे गुलशन करंट की चपेट आ गया। टेंट हाउस मालिक की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
परिजनों व टेंट हाउस मालिक ने उसे फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार रात इलाज के दौरान गुलशन ने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पत्नी, मां और बहनों को रो-रोककर बुरा हाल है।
करंट से मजदूर की मौत
टेंट लगाते समय हाईटेंशन लाइन में लोहे का पोल छूने से हादसा
घर का एकलौता कमाने वाला था गुलशन, नौ माह पहले हुई थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो