{"_id":"596d0a534f1c1b7f458b47b5","slug":"161500318291-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को खाना देने जा रहा बालक नहर में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता को खाना देने जा रहा बालक नहर में डूबा
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरास। भाई के साथ खेत में मां-बाप को खाने देने जा रहा छोटा भाई पैर फिसलने से नहर में चला गया। भाई को डूबते देख बड़े भाई ने शोर मचाना शुरू हो किया। शोर सुन जब आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक वह गहरे पानी जा चुका था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर बच्चे की तलाश शुरू कराई। लेकिन देर शाम तक बच्चे का पता नहीं लग सका। बच्चे के ढूंढने के प्रयास जारी हैं।
थानाक्षेत्र के पुरथ्यांवा गांव निवासी सुरेंद्र यादव पत्नी पूजा के साथ गांव के बगल से निकली शारदा नहर के किनारे खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। दोपहर को बड़ा बेटा विशाल (8) अपने छोटे भाई विकास (4) के साथ माता-पिता को खेत में खाना देने जा रहा था। पुरथ्यांवा पुल से नहर पटरी से खेत की तरफ जाते
समय विकास का पैर फिसल गया। इससे वह नहर में चला गया। छोटे भाई को नहर में डूबता देख विशाल ने शोर मचाया। लेकिन जब तक आस-पास खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचते तेज बहाव होने से बच्चा लापता हो गया। बेटे के डूबने
विज्ञापन
की खबर सुन माता-पिता रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस भी गोताखोरों के साथ वहां पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू कराई लेकिन देर शाम तक बच्चे का पता नहीं लग सका था। बच्चे के न मिलने से परिजन रो-रो कर बेहाल थे। विकास तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया बच्चे की तलाश जारी है।
खेत जा रहा बच्चा नहर में डूबा
खेत पर भाई के साथ मां-बाप को खाना देने जा रहा था
नहर पट्टी पर पैर फिसलने से पानी में गिरा, तलाश जारी