{"_id":"69c19ee00aae7a199b06b32d","slug":"1600-crore-rupees-from-470-firms-were-deposited-in-68-accounts-of-mahfooz-and-his-relatives-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1465795-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: महफूज और उसके रिश्तेदारों के 68 खातों में 470 फर्मों से आए थे 1600 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: महफूज और उसके रिश्तेदारों के 68 खातों में 470 फर्मों से आए थे 1600 करोड़
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ के टेनरी संचालक महफूज और उसके रिश्तेदारों के 68 बैंक खातों में करीब ढाई साल में लगभग 470 फर्मों से रकम आई है। कुछ रकम करोड़ों और ज्यादातर लाखों में भेजी गई थी। इसके कुछ ही दिन बाद बड़ी मात्रा में रुपये निकाल लिए गए। यह जानकारी क्राइम ब्रांच को बैंकों से मिली ट्रांजेक्शन डिटेल की जांच से हुई है। इनमें से 16 खाते महफूज के पाए गए हैं। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
चकेरी क्षेत्र में 16 फरवरी की रात क्षेत्र के मो. वासिद और अरशद से मारपीट कर लूट हुई थी। बाइक सवार बदमाश दोनों से करीब 24 लाख रुपये लेकर भाग निकले थे। हालांकि, पीड़ितों ने वारदात से इन्कार कर दिया था। आठ दिन बाद मो. वासिद ने लूट की एफआईआर दर्ज कराई। चकेरी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच की जिसमें बाइक सवार बदमाश नजर आए। जांच में सामने आया कि मो. वासिद और अरशद टेनरी संचालक महफूज के रुपये लेकर जा रहे थे। उस दिन महफूज ने निजी बैंक से 3.20 करोड़ रुपये निकाले थे। बैंक की और डिटेल हासिल की गई जिसमें उसके व रिश्तेदारों के 12 बैंक के 68 खातों से 1600 करोड़ रुपये निकलने की जानकारी हुई। यह ट्रांजेक्शन ढाई साल का था। पुलिस व क्राइम ब्रांच ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बेकनगंज के मो. यासीन व मुजाहिद, मूलगंज के अब्दुल रहमान, चमनगंज के लारेब सिद्दीकी, बेकनगंज के सुभान खान व मो. जीशान को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के मुताबिक महफूज और उसके रिश्तेदारों के खातों में काफी संख्या में लेनदेन हुआ है। यह लेनदेन 12 बैंकों के 68 खातों में हुआ है। इन खातों में 470 फर्मों से 1600 रुपये आए हैं जिनको कुछ ही दिन बाद निकाल लिया गया। आरोपियों की और डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कोलकाता में मिली लोकेशन
पुलिस और क्राइम ब्रांच महफूज की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। उसकी लोकेशन लखनऊ, प्रयारागज, वाराणसी, गोरखपुर, बहराइच में मिली थी। कई टीमें अलग अलग शहरों में रवाना की गई थीं। उसके और रिश्तेदारों के नेपाल व बिहार में भागने की संभावना थी। टीम ने कुछ दिन वहीं सर्च अभियान चलाया, लेकिन उनकी कहीं जानकारी नहीं मिली। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अब महफूज की लोकेशन कोलकाता की मिली है। एक टीम वहां भेज दी गई है।