फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   160 bed cardiac emergency will be built in cardiology, management got the first installment of 10 crores

खास खबर: कार्डियोलॉजी में बनेगी 160 बेड की कार्डियक इमरजेंसी, प्रबंधन को 10 करोड़ की पहली किस्त मिली

Fri, 28 Jun 2024 01:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Jun 2024 01:05 PM IST
सार

Kanpur News: नए कार्डियोलॉजी ब्लॉक हॉस्पिटल की पांच मंजिल होंगी। दो मंजिलों में प्राइवेट वार्ड होंगे। इसकी एक मंजिल पर सर्जिकल आईसीयू होगा। इसके अलावा दो मंजिलों में जनरल वार्ड होंगे।

विज्ञापन
160 bed cardiac emergency will be built in cardiology, management got the first installment of 10 crores
हृदय रोग संस्थान - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में हृदय रोगियों के लिए और सुविधाएं बढ़ेंगी। इंस्टीट्यूट में 160 बेड की नई कार्डियक इमरजेंसी बनेगी। इससे इमरजेंसी में बेड की संख्या बढ़ जाएगी। अभी इमरजेंसी और सीसीयू मिलाकर सिर्फ 30 बेड हैं। शासन ने कार्डियक इमरजेंसी के लिए 10 करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी है। इसके साथ ही दो सौ बेड के नए कार्डियोलॉजी ब्लॉक हॉस्पिटल को भी मंजूरी मिल गई और इसे कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है।

विज्ञापन

कार्डियक इमरजेंसी और कार्डियोलॉजी ब्लॉक मिलाकर 360 बेड बढ़ जाएंगे। इस वक्त कार्डियोलॉजी में कुल दो सौ बेड हैं।  कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि कार्डियक इमरजेंसी, कार्डियोलॉजी ब्लॉक के बढ़ने पर कुल बेड की संख्या 560 हो जाएगी। इसके साथ ही इंस्टीट्यूट में इमरजेंसी सेवाएं उच्चीकृत हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि कार्डियक इमरजेंसी का नाम डेयर केयर इमरजेंसी वार्ड रखा गया है।
विज्ञापन

पहली 10 करोड़ रुपये की किस्त मिल गई है। अब जल्दी ही इसका कार्य शुरू हो जाएगा। कार्डियक इमरजेंसी वार्ड तीन तल का होगा। इसमें एक आईसीयू भी होगा। इसके साथ ही दो कैथ लैब और ऑपरेशन थिएटर होगा। इमरजेंसी में आने वाले रोगी को सारा इलाज यहीं मिल जाएगा। रोगी को कहीं और शिफ्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।  प्रोफेसर वर्मा ने बताया कि कार्य की शुरुआत जल्द हो जाएगी, लेकिन पूरा भवन बनकर तैयार होने में दो-ढाई साल का समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए कार्डियोलॉजी ब्लॉक हॉस्पिटल की पांच मंजिल होंगी
कैथ लैब में स्टेंट डालने और दूसरे उपचार हो सकेंगे। प्रोफेसर वर्मा ने बताया कि दो सौ बेड के न्यू कार्डियोलॉजी ब्लॉक को भी मंजूरी मिल गई। इसे महानिदेशालय चिकित्सा शिक्षा की कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। नए कार्डियोलॉजी ब्लॉक हॉस्पिटल की पांच मंजिल होंगी। दो मंजिलों में प्राइवेट वार्ड होंगे। इसकी एक मंजिल पर सर्जिकल आईसीयू होगा। इसके अलावा दो मंजिलों में जनरल वार्ड होंगे।

हाईब्रिड लैब का नया प्रस्ताव, कैथ लैब की संख्या अब तीन
कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट प्रबंधन ने हाईब्रिड लैब के लिए नए सिरे से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। नए प्रस्ताव में कैथ लैब की संख्या बढ़ाकर तीन कर दी गई है। पुराने प्रस्ताव में एक कैथ लैब थी। निदेशक प्रोफेसर राकेश वर्मा ने बताया कि हाईब्रिड लैब से इलाज की सुविधाएं और बढ़ जाएंगी। इस लैब के बन जाने से हृदय प्रत्यारोपण की योजना को गति मिलेगी। हृदय प्रत्यारोपण के लिए हाईब्रिड लैब जरूरी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed