फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   16-year-old girl's body found in house gallery in kanpur dehat

घर की गैलरी में मिली 16 साल की छात्रा की लाश, पिता बोले स्वाभाविक मौत, गले पर निशान देख उलझी गुत्थी

Tue, 29 Oct 2019 09:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 29 Oct 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
16-year-old girl's body found in house gallery in kanpur dehat
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के ताजपुर गांव में सोमवार रात इंटरमीडिएट की छात्रा सपना (16) की घर में ही गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मामले में परिजनों ने किसी तरह की रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया। इस पर ऑनर किलिंग का शक गहराया और पुलिस ने सपना के पिता और भाई से पूछताछ की। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


ताजपुर गांव निवासी बलवान सिंह और उसका बड़ा बेटा अखिलेश गुड़गांव की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। दोनों वहीं पर किराये के मकान में रहते हैं। गांव में छोटा बेटा सुशील रहता है। जबकि बेटी सपना कन्नौज के हीरा नगला सौरिख में बुआ सावित्री के घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। दीपावली पर 24 अक्टूबर को वह मौसेरे भाई बबलू के साथ अपने घर आई थी।
विज्ञापन


 

मंगलवार को बलवान ने यूपी-112 पर सपना की मौत की सूचना दी। एसपी अनुराग वत्स, एएसपी अनूप कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, तो परिजनों ने सपना की स्वाभाविक मौत की बात कही। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। सपना के गले में निशान देख एसपी को हत्या का शक हुआ। घर की गैलरी में शव पड़ा होने और घर बंद होने पर अफसरों के शक की सुई सपना के परिजनों की तरफ घूम गई।

बलवान के तहरीर देने से मना करने पर एसपी का शक और पुख्ता हो गया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने सपना का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें उसकी गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। थानाप्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत हो रहा है। वजह घटना और घटना की परिस्थितियां हैं। बुधवार को सपना के अंतिम संस्कार के बाद उसके परिजनों से पूछताछ की जाएगी।

छात्रा की हत्या की गई है। मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। अनुराग वत्स, एसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed