फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1.58 crores were cheated by giving the false promise of making profit by investing in the stock market

Kanpur News: शेयर बाजार में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.58 करोड़ ठगे

Sun, 20 Apr 2025 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
1.58 crores were cheated by giving the false promise of making profit by investing in the stock market
कानपुर। चकेरी में जालसाजों ने शेयर ट्रेडिंग के लिए एक कंपनी खोली। फिर शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक दर्जन लोगों से 1.58 करोड़ रुपये का निवेश कराया। इसके बाद कंपनी बंद कर फरार हो गए। ठगी की शिकायत पर सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद चकेरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


नौबस्ता के आवास विकास हंसपुरम निवासी राजेश कुमार उत्तम ने बताया कि वर्ष 2023 में उनकी मुलाकात जाजमऊ निवासी जितेन्द्र कुमार और घाऊखेड़ा निवासी अमरपाल से हुई। दोनों ने खुद को व्यापार ट्रेडिंग हाउस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का संचालक बताते हुए कहा कि उनकी कंपनी ऑनलाइन फॉरेक्स ट्रेडिंग व करेंसी में निवेश कराती है। बातचीत के दौरान जालसाजों ने कहा कि यदि वह शेयर बाजार में उनके कंपनी के जरिए से निवेश करते हैं तो उन्हें मुनाफा मिलेगा। झांसे में राजेश कुमार उत्तम समेत एक दर्जन लोगों ने कंपनी के खाते में 1.58 करोड़ रुपये निवेश कर दिए। काफी समय बीतने के बाद भी उन्हें न तो मुनाफा मिला, न ही मूलधन ही प्राप्त हुआ। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने सितंबर 2023 में थाने से लेकर पुलिस कमिश्नर तक गुहार लगाई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ितों ने साक्ष्यों के साथ कोर्ट में शरण ली। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

--
टेलीग्राम पर लिंक के जरिए शेयर मार्केट कराया निवेश

जालसाजों ने वेबसाइट पर एक फर्जी कंपनी खोली। इसके बाद झांसे में आए लोगों को टेलीग्राम पर एक लिंक भेज शेयर बाजार में निवेश कर अतिरिक्त कमाई का दावा किया। लिंक खोलने पर उन्हें शेयर बाजार की वास्तविक स्क्रीन जैसा एक फर्जी पोर्टल दिखा, जहां उन्हें पंजीकरण करने को कहा गया। पीड़ित जब 10 हजार रुपये का निवेश किया तो रकम 22000 रुपये हो गई। पीड़ित विश्वास कर रुपये लगाते गए। इसके बाद जालसाजों ने शेयर बाजार में गिरावट बताकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। कुछ समय के बाद पोर्टल दिखाई देना भी बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
खुद के खाते में जमा करते रहे रुपये
पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने बैंक से डिटेल निकलवाई तो पता चला कि जालसाजों ने शेयर मार्केट में रुपया लगाने के बजाए एक्सिस बैंक की जाजमऊ शाखा और एचडीएफसी बैंक की पांडुनगर शाखा में रुपये जमा करा रहे थे।
--
ये भी हुए ठगी के शिकार
अखिलेश दीक्षित, अरुण कुमार त्रिवेदी, रामनारायण, नागेन्द्र शर्मा, मनोज कुमार, पवन कुमार दीक्षित, सर्वेश सिंह सिसोदिया, मदन चन्द्र शुक्ला, दिनेश चन्द्र पाल, मोहम्मद सैफ और दीपक मिश्रा। पीड़ित राजेश कुमार उत्तम ने बताया कि जालसाजों ने उनके अलावा कई अन्य लोगों को भी ठगी का शिकार बना चुके हैं।

---
ठगी से बचने के लिए ये करें
- निवेश से पहले संबंधित पोर्टल या कंपनी की प्रामाणिकता की जांच करें।

- अधिक लाभ के लालच में बिना जांच-पड़ताल के पैसा न लगाएं।
- ऐसी घटनाओं की तुरंत पुलिस या साइबर सेल में शिकायत करें
- सरकार और प्रशासन को ठगी के मामलों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

कोट
साइबर अपराध को लेकर पुलिस भी लोगों को जागरूक करती है लेकिन जिस प्रकार ठगी के तरीके सामने आ रहे हैं उसमें जागरूकता और सावधानी ही बेहतर बचाव है। शेयर बाजार के बहाने ठगी से लेकर विभिन्न माध्यम हैं जिसमें पुलिस लोगों की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
- सुनील वर्मा, साइबर थानाप्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed