फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   क्षेत्र व ग्राम पंचायत की रिक्त हुईं 13 सीटों पर होगा उपचुनाव

क्षेत्र व ग्राम पंचायत की रिक्त हुईं 13 सीटों पर होगा उपचुनाव

Thu, 20 Jun 2019 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र व ग्राम पंचायत की रिक्त हुईं 13 सीटों पर होगा उपचुनाव
कानपुर देहात। जिले में क्षेत्र व ग्राम पंचायतों की रिक्त हुईं कुल 13 सीटों पर उपचुनाव के लिए तिथियों का निर्धारण कर दिया गया है। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव संपन्न कराने के लिए आरओ और एआरओ नियुक्त कर दिए हैं। 6 जुलाई को वोट डाले जाएंगे और 8 को मतगणना होगी।
विज्ञापन

राजपुर ब्लॉक के मुबारकपुर और संदलपुर के नैपलापुर में क्षेत्र पंचायत की सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसके अलावा कठिका, खम्हैला, मंगलपुर, भेवान, अरिमलन्यायी, समायूं, अपौना, नसीरपुर में वार्ड नंबर-दो और नौ के अलावा गुरदही बुजुर्ग व अमराहट में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया 26 जून से शुरू हो जाएगी। 27 जून को नामांकन होगा। 28 जून को सुबह 10 से 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लेने का समय होगा। इसके बाद प्रतीक चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बताया कि 6 जुलाई को मतदान व 8 जुलाई को मतगणना होगी। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी झींझक में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अजीत कटियार को, मैथा में खादी ग्रामोद्योग अधिकारी संजीव कुमार सिंह, संदलपुर में पशु चिकित्सा अधिकारी डा. देवेंद्र सिंह, रसूलाबाद में डॉ अजय कुमार, राजपुर में डॉ गौरव कुमार को सौंपी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ग्राम व क्षेत्र पंचायत के उपचुनाव की मतगणना संबंधित ब्लाक परिसर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अमरौधा नगर पंचायत के वार्ड-संख्या तीन में रिक्त हुए सदस्य पद का चुनाव 13 जुलाई को होगा। चुनावी प्रक्रिया 26 जून से शुरू हो जाएगी। मतगणना 15 जुलाई को होगी। नामांकन तहसीलदार भोगनीपुर के न्यायालय कक्ष में होगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed