फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   लोडर पलटने से डंपर की चपेट में आए दो व्यापारियों की मौत

लोडर पलटने से डंपर की चपेट में आए दो व्यापारियों की मौत

Thu, 20 Jun 2019 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
लोडर पलटने से डंपर की चपेट में आए दो व्यापारियों की मौत
कानपुर देहात। भोगनीपुर क्षेत्र के डीघ गांव के सामने झांसी-कानपुर हाईवे पर बुधवार की सुबह भैंस लादकर जा रहा लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। लोडर सवार चार पशु व्यापारियों में दो हाईवे पर जा गिरे, तभी कानपुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डंपर दोनों को कुचलता हुआ निकल गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो व्यापारी घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी देवीपुर भेजा गया। सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बीच कानपुर जाने वाली लेन में करीब दो घंटे जाम लगा रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। डंपर और लोडर चालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

चांदापुर भोगनीपुर निवासी जावेद (38) साथी मोहम्मदपुर गांव निवासी तहारत अली उर्फ छंगा (50), डेरापुर के दस्तमपुर निवासी मोहम्मद कलाम व कल्लू के साथ लोडर में तीन भैंसें लादकर कानपुर की ओर जा रहा था। डीघ गांव के सामने अचानक अनियंत्रित होकर लोडर पलट गया, जिससे जावेद डिवाइडर के पास जाकर गिर गया। पीछे से आ रहा तेज रफ्तार डंपर उसे कुचलता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं डंपर की चपेट में आकर घायल हुए तहारत अली की कानपुर ले जाते समय मौत हो गई। घटना में घायल मोहम्मद कलाम और कल्लू देवीपुर सीएचसी में उपचार किया गया। तहारत अली के परिजन शव लेकर वापस पुलिस चौकी देवीपुर पहुंच गए, वहां से शव को पोस्टमार्टम भेजा गया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज दाराचंद्र ने बताया कि डंपर व लोडर के चालक मौके से भाग गए। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया। घायल मोहम्मद कलाम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर वाहन चालकों की तलाश कराई जा रही है। वाहनों को हटवा कर यातायात सामान्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed