{"_id":"5d07ab768ebc3e1e3b7d5ffb","slug":"156078372111-kanpur-news81","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के पास से लूटी गई बाइक व नगदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के पास से लूटी गई बाइक व नगदी बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना अजनर क्षेत्र में दो दिन पहले व्यापारी की लूटपाट के बाद हत्या किए जाने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। तीन बदमाशों ने लूट के इरादे से घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई बाइक व नगदी बरामद की है। जबकि मुख्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
थाना श्रीनगर के ग्राम लुहेड़ी निवासी गल्ला व्यापारी जाहर अहिरवार 15 जून को थाना अजनर के ग्राम रामूपुरा से गल्ले की खरीद करके बाइक से घर वापस लौट रहा था। तभी रामूपुरा गांव के बाहर पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने व्यापारी की लाठी डंडों से हमला कर हत्या कर दी और बाइक व नगदी लूट ली थी।
पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जल्द खुलासे के आदेश दिए थे। पुलिस की विवेचना में तीन लोगों के नाम उजागर हुए। रविवार की रात थानाध्यक्ष अजनर आनंद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने बबलू उर्फ नीतेश पटेल निवासी ग्राम रामूपुरा व रोहित यादव निवासी ग्राम लुहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटी गई बाइक व 250 रुपये की नगदी बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि घटना की योजना सवा सिंह पुत्र भज्जू यादव निवासी ग्राम लुहेड़ी ने बनाई थी। जो अभी फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये की नगद धनराशि से पुरस्कृत किया।