फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बेहमई घाट से निकल रहे ओवर लोड ट्रकों का विरोध जारी

बेहमई घाट से निकल रहे ओवर लोड ट्रकों का विरोध जारी

Sat, 15 Jun 2019 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
बेहमई घाट से निकल रहे ओवर लोड ट्रकों का विरोध जारी
राजपुर (कानपुर)। बेहमई बालू घाट में नियमों की अनदेखी कर खनन का आरोप लगा ग्रामीणों का विरोध जारी है। शुक्रवार को एसडीएम व सीओ ग्रामीणों को समझाने गांव पहुंचे। वहीं, ग्रामीण पोकलैंड मशीन से खनन बंद कराने व ओवरलोड ट्रकों पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से कहा कि अगर नियमों की अनदेखी की गई तो एकजुट होकर धरना देंगे।
विज्ञापन



एक जून से चालू हुए बेहमई घाट में यमुना नदी पर बालू का खनन शुरू हुआ है। गुरुवार को राजनारायन सिंह, भूलेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, अंगद सिंह आदि ग्रामीणों ने घाट में पोकलैंड मशीनों से हो रहे बालू खनन का विरोध किया था। ग्रामीणों ने कहा कि अगर पोकलैंड मशीनों को बंद करा दिया जाएगा तो ट्रक ओवरलोड नहीं किए जा सकते हैं। ओवरलोड ट्रकों के निकलने से गांव का संपर्क मार्ग खराब हो रहा है। नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को घाट जाने वाले रास्ते में जाम लगाकर हंगामा किया था।
विज्ञापन



सीओ के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हो गए थे लेकिन ग्रामीणों ने स्थायी हल निकालने की बात कही थी। शुक्रवार को डीएम राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीएम सिकंदरा आरसी यादव, सीओ रामकृष्ण मिश्रा गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनीं। ग्रामीणों ने उनसे पोकलैंड बंद कराने के साथ ओवरलोड ट्रकों पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पिछले माह राजपुर से गांव तक 15 किमी. सड़क का निर्माण हुआ है। ओवरलोड ट्रकों के निकलने से सड़क खराब हो रही है। वहीं हादसे की आशंका बनी रहती है। एसडीएम ने बताया कि ठेकेदार को मानकों के अनुसार खनन के निर्देश दिए गए हैं। वहीं ओवरलोड ट्रकों पर रोक लगा दी गई है।


बेहमई घाट से निकल रहे ओवरलोड ट्रकों का विरोध जारी


अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed