{"_id":"5d0400778ebc3e6b5c2d390e","slug":"156054334011-akbarpur-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। क्षेत्र के रनियां-सरवनखेड़ा रोड पर गुरुवार की देर रात एक कंटेनर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार ठेकेदार की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक बाल-बाल बच गया। हादसा रनियां से सरवनखेड़ा जाने वाले मार्ग पर हुआ।
बाइक पर निनायां निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ मोनू (33) व भदेसा निवासी अमर पाल सवार थे। टक्कर लगने से दोनों बाइक से गिर गए, तभी कंटेनर ट्रक का अगला पहिया सुरेंद्र को रौंदता हुए चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अमर पाल बाल-बाल बच गया। अमर ने पुलिस को बताया कि पिछले एक महीने से एक फैक्टरी में ठेकेदारी का काम करते है।
गुरुवार को लेबर को फैक्टरी में छोड़कर घर लौट रहे थे। बाइक सुरेंद्र सिंह चला रहा था, वह हेलमेट लगाए था। मौत की खबर मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। रनियां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रनियां चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया गया है।
विज्ञापन
कंटेनर व चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। सुरेंद्र के भाई बबलू सिंह ने बताया कि वह दो भाई व चार बहनें है। हादसे के सुरेंद्र की पत्नी अंजना, बेटी आरुषी, बेटा देव व मां शांती देवी बेसुध है।
कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार ठेकेदार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो