फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अब अनमोल करेगा गर्भवती महिलाओं की निगरानी

अब अनमोल करेगा गर्भवती महिलाओं की निगरानी

Tue, 14 May 2019 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
अब अनमोल करेगा गर्भवती महिलाओं की निगरानी

विज्ञापन
कानपुर देहात। गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण हुआ या नहीं, पूर्व में बच्चों की संख्या कितनी है, प्रसूता का स्वास्थ्य कैसा है सहित तमाम जानकारियां अब ऑनलाइन ही मिल जाएगी। ग्रामीण अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से विभाग ने एएनएम को हाईटेक करने का फैसला किया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएनएम को दिए जा रहे टैब के द्वारा अनमोल एप के माध्यम से वह गर्भवती महिलाओं की निगरानी करेगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रमुख कड़ी मानी जाने वाली एएनएम को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से हाईटेक करने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत मुख्य चिकित्साधिकारियों को पत्र भेजकर टेबलेट मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। टेबलेट के माध्यम से अनमोल एप के द्वारा एएनएम गर्भवती महिलाओं का ब्योरा तैयार करेंगी। जिसमें टीकाकरण, गर्भवती-धात्री महिलाओं व उनके बच्चों की जानकारी, गांव में कौन सा रोग फैला है सहित अपने समस्त कार्यों का प्रतिदिन का ब्योरा एप के माध्यम से विभाग को भेजना होगा। इसे ऑनलाइन भी देखा जा सकेगा। एएनएम को आईएसआईपीएफ से जोड़ा जाएगा, जिससे वह रिपोर्ट व फोटो ऑनलाइन भेज सकेंगी। इससे उन्हें रजिस्टर व फाइलों से छुटकारा मिलने के साथ ही समय की बचत भी होगी। क्योंकि मैनुअल रिपोर्ट भेजने में उन्हें सप्ताह का समय बीत जाता था। इतना ही नहीं टैब में ऑफ लाइन डेटा सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी दी गई है। जबकि गोपनीयता रखने के लिए प्रत्येक टैबलेट का आइएमईआई नंबर भी है। जनपद को कुल 262 टैबलेट प्राप्त हुए हैं, जिनमें कुछ एमओआईसी को टैबलेट भेजे भी जा चुके हैं। हालांकि अभी तक एएनएम का प्रशिक्षण न होने के कारण उन्हें वितरण नहीं किया जा सका है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हीरा सिंह बताते हैं कि एएनएम को टैबलेट मिलने के बाद वह ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सकेंगी, जिससे काफी हद तक सहूलियत होगी। इतना ही नहीं एएनएम की निगरानी भी इसके माध्यम से हो सकेगी। जनपद को 262 टैबलेट दिए गए हैं।
विज्ञापन

टैबलेट में हैं तीन सॉफ्टवेयर
विभाग की ओर से एएनएम को दिए गए टैबलेट में तीन सॉफ्टवेयर हैं, जिसमें अनमोल, एनसीडी और आईडीएसपी है। अनमोल सॉफ्टवेयर में गांव की गर्भवती माताओं तथा बच्चों का विवरण होगा। वहीं, एनसीडी में कैंसर, ब्लड प्रेशर, शुगर, मानसिक रोगी तथा हाइपरटेंशन आदि का विवरण होगा। जबकि आईडीएसपी सॉफ्टवेयर में कुष्ठ रोगी, मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू आदि रोगों का विवरण उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनमोल करेगा गर्भवती महिलाओं की निगरानी
- अनमोल सॉफ्टवेयर से प्रसूताओं का डेटा होगा ऑनलाइन
- स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए आशा, एएनएम को दिए जा रहे टैब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed