{"_id":"5cd9c2b3bdec22070a1a9313","slug":"15577750853-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रम शिला एक्सप्रेस के इंजन से टकराया सांड़, इंजन फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्रम शिला एक्सप्रेस के इंजन से टकराया सांड़, इंजन फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झींझक(कानपुर देहात)। दिल्ली हावड़ा रूट के शाहपुर फाटक के पास डाउन की विक्रमशिला एक्सप्रेस में सांड़ टकराने से इंजन फेल हो गया। जिससे ट्रेन करीब एक घंटा 10 मिनट तक अक्षयवट आश्रम के पास खड़ी रही। इस बीच अप-डाउन लाइन का यातायात ठप रहा। पीछे खड़ी गोमती एक्सप्रेस का इंजन काटकर विक्रमशिला एक्सप्रेस में जोड़ा गया, जिसके बाद ट्रेन को झींझक स्टेशन की लूप लाइन तक पहुंचाया गया। वहीं अप लाइन पर मांस के अवशेष पड़े होने के कारण अप लाइन का भी यातायात ठप रहा। इस दौरान रिवर्स शताब्दी, गोमती एक्सप्रेस, हावड़ा राजधानी, सियालदह राजधानी, रांची राजधानी आदि ट्रेेनें प्रभावित हुईं।
सोमवार देर शाम दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही डाउन की विक्रमशिला एक्सप्रेस जैसे ही शाहपुर फाटक के पास पहुंची तभी उसके इंजन से साड़ टकराने से इंजन में खराबी आ गयी। ट्रेन झींझक स्टेशन के पहले अक्षयवट आश्रम के पास रात 8:20 बजे खड़ी कर दी गई। चालक के काफी प्रयास के बाद भी इंजन ठीक न हो सका। इसके बाद पीछे खड़ी गोमती एक्सप्रेस का इंजन काटकर विक्रमशिला एक्सप्रेस में पीछे से जोड़कर झींझक स्टेशन की लूप लाइन पहुंचाया गया। इसके बाद 9:30 बजे यातायात बहाल हो सका। इस बीच डाउन की गोमती परजनी फाटक के पास तथा नई दिल्ली-रांची राजधानी कंचौसी स्टेशन की मेन लाइन तथा रिवर्स शताब्दी लूप लाइन पर खड़ी रही। अप लाइन से शव के अवशेष हटाने के बाद यातायात बहाल हो सका। इस बीच अप की दादरी मालगाड़ी झींझक स्टेशन पर तथा कानपुर फंफूद मेमो नासरसेड़ा फाटक के पास खड़ी रही। स्टेशन मास्टर राजेंद्र मीणा ने बताया कि शाहपुर फाटक के पास विक्रमशिला एक्सप्रेस से साड़ टकराने से इंजन फेल होने व मास के लोथड़े अप लाइन पर गिरने से अप व डाउन लाइनों का यातायात 8:20 से 9:30 बजे तक ठप रहा।
फोटो संख्या 13एकेबीपी22- झींझक स्टेशन के लूप लाइन पर खड़ी विक्रमशिला एक्सप्रेस
विक्रमशिला के इंजन से टकराया सांड़, तीन राजधानी समेत कई ट्रेंने प्रभावित
- एक घंटे 10 मिनट बाधित रहे अप डाउन ट्रैक
- गोमती के इंजन को जोड़कर स्टेशन के लूप लाइन तक लाई गई एक्सप्रेस