{"_id":"5cae4a91bdec2214130e7583","slug":"15549263008-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर ओटीपी पूंछकर सात हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर ओटीपी पूंछकर सात हजार निकाले
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। मंगलपुर थाना क्षेत्र के भूठा गांव में एक युवक को टप्पेबाज ने फोन कर संस्थागत प्रसव के बाद मिलने वाली धनराशि देने के लिए नाम पर खाता नंबर पूछा । इसके बाद उसके नंबर पर आए ओटीपी को पूछकर सात हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित के मोबाइल में मैसेज आने पर उसे टप्पेबाजी की जानकारी हुई।
भूठा गांव निवासी अजीत की पत्नी पूजा को मातृत्व लाभ योजना की धनराशि मिलनी थी। बुधवार की दोपहर अजीत के फोन पर एक काल आई। जिसमें प्रसव के बाद मिलने वाली धनराशि खाते में डालने की बात कही गई। फोन करने वाले खाता नंबर मांगा। इसके बाद कुछ देर बाद दोबारा फोन करके उसके मोबाइल नंबर आए ओटीपी पूछा। ओटीपी बताने के बाद उसके खाते से सात हजार रुपया कट गए। पीड़ित ने यूपी 100 को मैसेज देकर सूचना दी। दरोगा अवधेश सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। छानबीन की जा रही है।