फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सेंगुर नदी में डूबे किशोर का शव मिला

सेंगुर नदी में डूबे किशोर का शव मिला

Mon, 08 Apr 2019 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
सेंगुर नदी में डूबे किशोर का शव मिला

विज्ञापन
बरौर। सेंगुर नदी में शुक्रवार को भज्जापुर गांव के पास डूबे किशोर का शव रविवार को जुनेदपुर गांव के पास नदी में घास मेें फंसा मिला। पुलिस ने पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के भज्जापुर गांव निवासी आलोकरत्न और अंकुल यादव शुक्रवार को नहाते समय सेंगुर नदी में डूब गए थे। गोताखोरों ने उसी दिन देर शाम आलोक रत्न का शव नदी में ढूंढ लिया था। अंकुल की तलाश कराई जा रही थी। ग्रामीणों की फरियाद पर शनिवार को एसडीएम राजीव राज ने गोताखोरों से तलाश कराई लेकिन अंकुल का पता नहीं चला। रविवार को पीएसी जवान स्टीमर से और कोमलसिंह यादव ग्रामीणों के साथ किनारे किनारे नदी में अंकुल की तलाश कर रहे थे। जुनेदपुर गांव के सामने कोमल सिंह को नदी में उगी घास में कुछ फंसा दिखाई दिया।
विज्ञापन


पास जाकर देखा तो अंकुल यादव का शव था। ताऊ की सूचना पर पुलिस और पीएसी के जवान पहुंच गए। स्टीमर से शव को मांवर गंाव के निकट लाया गया। मौके पर पहुंची अंकुल की मां सरोज यादव का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। चौकी इंचार्ज ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने बताया कि अंकुल मोहम्मदपुर के निजी विद्यालय में कक्षा 8 का छात्र था। वह क्रिकेटर
बनना चाहता था।



सेंगुर नदी में डूबे किशोर का शव मिला
शुक्रवार को नहाते समय भज्जापुर गांव के पास डूब गया था
अमर उजाला पुखरायां
07पीयूकेपी 5- पुत्र की मौत से दुखी मां व अन्य महिलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed