फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   टूटी पटरी से गुजर गई राप्तीसागर एक्सप्रेस

टूटी पटरी से गुजर गई राप्तीसागर एक्सप्रेस

Sat, 30 Mar 2019 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
टूटी पटरी से गुजर गई राप्तीसागर एक्सप्रेस

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पुखरायां। कानपुर-झांसी रेल लाइन पर मलासा स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन टूटी पटरी से गुजर गई। गश्त पर निकले कीमैन ने पटरी टूटी देख स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इसके बाद तकनीकी टीम ने फिस प्लेट लगाकर टूटी पटरी की मरम्मत की। एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को कासन देकर धीमी गति से गुजारा जा रहा है।

कानपुर-झांसी रेल लाइन पर सुबह 12512 राप्तीसागर एक्सप्रेस मलासा स्टेशन के निकट उत्तरी आउट ऑल सिग्नल कानपुर की ओर खंभा संख्या 1299/2 व 4 के मध्य चटकी पटरी से गुजर गई। सुबह रेल पटरी जांचने पहुंचे कीमैन नरेंद्र सिंह ने पटरी चटकी देख मलासा के सहायक स्टेशन मास्टर नरेंद्र कटियार को सूचना दी। उन्होंने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को मेमो पीडब्ल्यूआई भेजकर जानकारी दी। पीडब्ल्यूआई एमपी सिसोदिया, ईश्वर दास कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और टूटी पटरी के स्थान पर फिश प्लेट बांधी। इस बीच लोकमान्य तिलक से गोरखपुर की ओर जा रही 12542 लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को 20 मिनट तक पुखरायां स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन


झांसी-कानपुर पैसेंजर अप व डाउन, उद्योगकर्मी एक्सप्रेस व झांसी की ओर जा रही राप्तीसागर एक्सप्रेस को 20 किलोमीटर रफ्तार से काशन देकर गुजारा गया। मलासा के स्टेशन अधीक्षक केके दीक्षित ने बताया कि टूटी पटरी को अस्थायी तरीके से ठीक कर ट्रेनों को 20 किमी की रफ्तार के काशन पर गुजारा जा रहा है। शीघ्र ही पटरी ठीक करा कर रेल यातायात सामान्य किया जाएगा। पीडब्ल्यूआइ एमपी सिसोदिया ने बताया कि ब्लॉक लेकर टूटी पटरी जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




टूटी पटरी से गुजर गई राप्तीसागर एक्सप्रेस
कीमैन की सूचना पर तकनीकी टीम ने पटरी में बांधी फिस प्लेट
काशन देकर धीमी गति से निकाली गईं एक्सप्रेस, पैंसेंजर ट्रेनें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed